कोहली-रोहित को टीम से बाहर चाहते हैं गंभीर? BCCI का आया जवाब
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्तों पर बात की.

गौतम गंभीर जबसे टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से उनके विराट कोहली (Virat Kohli) के रिश्ते चर्चा में है. कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे भी उनको ही वजह बताया गया. मौजूदा समय में भी लगातार यह चर्चा होती है कि गंभीर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे सेटअप में नहीं चाहते. इन दावों के बीच इन तीनों ने ही इसपर कभी कुछ नहीं कहा. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने अब जाकर कोहली और गंभीर के रिश्तों पर बात की.
गंभीर और कोहली के बीच दोस्ताना रिश्तेइंडिया टुडे के पॉडकास्ट में देवजीत से जब गंभीर और कोहली के रिश्तों पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा,
गंभीर और विराट कोहली आईपीएल में दो बार भिड़ चुके हैं. टीम का कोच बनने से एक साल पहले ही IPL में दोनों की मैदान पर बहस हुई थी. कोहली तब RCB के लिए खेल रहे थे. वहीं, गंभीर लखनऊ के कोच थे. जब देवजीत को यह याद दिलाया गया तो उन्होंने कहा,
गंभीर ने कोहली को किया मजबूरगंभीर की यह धारणा भी बन गई है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम से बाहर करना चाहते हैं. सैकिया ने इस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें- बेबी किक और बंप के साथ 8 महीने प्रेग्नेंट मेघना ने कैसे जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल?
गंभीर के कोच बनने के बाद ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा. उस समय यह आरोप भी लगे कि BCCI और गंभीर ने कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने के लिए मजबूर किया. सैकिया ने इसे गलत बताया. उन्होंने कहा,
वनडे में ही एक्टिव हैं कोहली और रोहितआपको बता दें कि गौतम गंभीर ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच का पद संभाला था. उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 को अलविदा कह चुके थे. दोनों ने टेस्ट खेलना जारी रखा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका. फैंस यह सोच कर बैठे थे कि दोनों इंग्लैंड में शानदार ढंग से वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बीच आईपीएल ही दोनों ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब यह दिग्गज केवल वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं.
वीडियो: सिराज ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया अपना मियां मैजिक

.webp?width=60)

