फैमिली के साथ ट्रैवल पर ब्रेक! IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
BCCI ने नए नियमों की पूरी लिस्ट IPL के टीम मैनेजर्स के साथ शेयर की है. हर टीम को प्रैक्टिस सेशन में दो नेट्स मिलेंगे. साथ ही रेंज हिटिंग के लिए मेन ग्राउंड पर एक साइड विकेट भी मिलेगा.

IPL 2026 में खिलाड़ियों को थोड़े सख्त नियमों का सामना करना होगा. BCCI ने इस सीजन के लिए नए नियमों की लिस्ट टीम मैनेजर्स के साथ शेयर की है. इसमें विस्तार से बताया गया है कि इस बार खिलाड़ियों को क्या-क्या करने की अनुमति होगी और क्या नहीं? इसमें प्रैक्टिस से लेकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए ड्रेस कोड के बारे में बताया गया है. खिलाड़ियों के परिवार और उनके ट्रैवल को लेकर भी एडवाइजरी शेयर की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों को बताया गया है कि वह केवल टीम बस से ही प्रैक्टिस सेशन के लिए जाएंगे. अगर उनके परिवार वालों को प्रैक्टिस सेशन में शामिल होना है तो वो अलग बस से जा सकेंगे. इतना ही नहीं, खिलाड़ियों के परिवार केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही ट्रेनिंग देख सकते हैं. उन्हें ग्राउंड पर जाने की इजाजत नहीं है.
ड्रेस कोड के नियमआमतौर पर मैच के बाद खिलाड़ी रिलैक्स हो जाते हैं. कभी-कभी कई प्लेयर्स स्लिपर्स और स्लीवलेस टी-शर्ट में दिखते हैं. नए नियमों के मुताबिक अब खिलाड़ियों को ये दोनों ही चीजें पहनने की अनुमति नहीं होगी. पहली बार ऐसा करने पर वॉर्निंग दी जाएगी. अगर फिर से कोई प्लेयर ऐसा करता पाया गया दो जुर्माना लगाया जाएगा.
पर्पल और ऑरेंज कैप होल्डर्स के लिए खास नियम बनाया गया है. उन्हें कम से कम पहले दो ओवर के लिए कैप पहननी होगी. खासकर तब तक जब तक ब्रॉडकास्टर्स उन्हें कैप के साथ कैप्चर न कर लें.
यह है नए नियम- हर टीम को प्रैक्टिस सेशन में दो नेट्स मिलेंगे. साथ ही रेंज हिटिंग के लिए मेन ग्राउंड पर एक साइड विकेट भी मिलेगा.
- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग के दौरान, अगर दोनों टीमें एक ही समय पर ट्रेनिंग कर रही हों, तो उन्हें दो-दो विकेट मिलेंगे.
- अगर एक टीम पहले ट्रेनिंग खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल अपने अभ्यास के लिए नहीं कर सकती.
- ओपन नेट की अनुमति नहीं है.
- मैच के दिनों में ट्रेनिंग की अनुमति नहीं होगी.
- जिस दिन मैच होगा उस दिन मेन ग्राउंड पर कोई फिटनेस टेस्ट नहीं लिया जाएगा.
- अगर जर्सी नंबर में कोई बदलाव होता है, तो इसकी सूचना 24 घंटे पहले देनी होगी.
28 मार्च से शुरू होगा IPLIPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा.
वीडियो: सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर क्या अपील कर दी?

.webp?width=60)
