BCCI ने नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा,अजिंक्य रहाणे समेत कई दिग्गजों का नुकसान हुआ है. इंडियन टेस्ट टीम के पूर्ववाइस-कैप्टन अजिंक्य रहाणे और पुजारा A कैटेगरी से गिरकर B कैटेगरी में पहुंच गएहैं. जबकि सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को B कैटेगरी से निकालकर C कैटेगरी मेंपहुंचा दिया गया है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ओपनर शिखर धवन को A कैटेगरी सेबाहर कर C कैटेगरी में पहुंचा दिया गया है. पिछली बार के 28 प्लेयर्स की तुलना मेंइस बार 27 प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. रोहित शर्मा, विराट कोहलीऔर जसप्रीत बुमराह अब भी A+ कैटेगरी में बने हुए हैं. पुजारा और रहाणे के साथ पेसबोलर ईशांत शर्मा भी A कैटेगरी से अब B कैटेगरी में पहुंच गए हैं. बता दें कि यहतीनों ही प्लेयर श्रीलंका के खिलाफ हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहींहैं. # BCCI Contract list टोटल लिस्ट की बात करें तो A कैटेगरी में पहले के 10प्लेयर्स की तुलना में अब सिर्फ पांच प्लेयर्स रहेंगे. रविचंद्रन अश्विन, रविंद्रजडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और मोहम्मद शमी इस कैटेगरी का हिस्सा होंगे. नई लिस्टमें सबसे ज्यादा नुकसान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ओपनर शिखर धवन का हुआ है. अभीतक A कैटेगरी में रहे यह दोनों ही प्लेयर अब C कैटेगरी का हिस्सा हैं. बता दें किहार्दिक जहां चोट से जूझते रहते हैं वहीं धवन अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं. स्पिनरकुलदीप यादव और पेसर नवदीप सैनी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गयाहै. ओपनर मयंक अग्रवाल को ग्रुप B की जगह ग्रुप C में भेज दिया गया है. इस लिस्टमें कुछ लोगों को फायदा भी हुआ है. मोहम्मद सिराज अब ग्रुप B में हैं जबकिसूर्यकुमार यादव को ग्रुप C में एंट्री मिली है. विमिंस की लिस्ट देखें तो दीप्तिशर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने कैटेगरी A में जगह बना ली है. इनसे पहले इस कैटेगरीमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना और पूनम यादव शामिल थीं. इस कैटेगरी कीक्रिकेटर्स को साल के 50 लाख रुपये मिलते हैं. मिताली राज और झूलन गोस्वामी तीस लाखवाली B कैटेगरी में हैं. जबकि जेमिमा रॉड्रिगेज़, शिखा पांडेय और पूनम राउत ग्रुप Bसे बाहर होकर 10 लाख वाले ग्रुप C में आ गई हैं.