IPL 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है. 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंगचैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का पहलामुकाबला खेला जाएगा. वहीं 28 मार्च को IPL की दो नई टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊसुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला वानखेड़े में खेलेगी. बता दें कि 27 मार्च कोIPL सीजन 15 का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम मेंदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मैच दोपहर 3:30 सेशुरू होगा. जबकि शाम वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स कीटीमें भिड़ेंगी. इस मैच का आयोजन DY पाटिल स्टेडियम में किया जाएगा. ये मुकाबला7:30 बजे से शुरू होगा.IPL 2022 में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे. छह शनिवार केदिन और छह रविवार के दिन. प्लेऑफ से पहले 22 मई को लीग का आखिरी मुकाबला सनराइजर्सहैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा. इस मुकाबले का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम मेंकिया जाएगा.NEWS : The Board of Control for Cricket in India (BCCI) announced the schedulefor #TATAIPL 2022 which will be held in Mumbai and Pune.A total number of 70 league matches and 4 Playoff games will be played in theduration of 65 days. More Details — IndianPremierLeague (@IPL) March 6, 2022शेड्यूल के मुताबिक़, मुंबई इंडियंस टीम अपने घरेलू मैदान यानि वानखेड़े में सिर्फचार मुकाबला ही खेलेगी. मुंबई इंडियंस का अपने होमग्राउंड पर पहला मुकाबला 24अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है. दूसरा मुकाबला 12 मई को चेन्नई सुपर किंगके साथ. वहीं मुंबई इंडियंस 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपने होमग्राउंड परतीसरा मुकाबला खेलेगी. जबकि रोहित एंड कंपनी वानखेड़े में चौथा मुकाबला 21 मई कोदिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी.It's Official • CSK vs KKR on March 26#WhistlePodu I #Yellovepic.twitter.com/wBvskRzFiD— Rohan MSDian™ (@Csk_army1) March 6, 2022 बता दें कि इससे पहले कुछ IPLफ्रैंचाइज ने ये आपत्ति जताई थी कि किसी भी टीम को अपने होमग्राउंड पर खेलने कामौका नहीं मिल रहा है. तो फिर मुंबई को वानखेड़े में क्यों? इसी कारण BCCI ने सभी 10टीमों को चारों ग्राउंड्स पर बराबर मुकाबले खेलने की इजाजत दी है. इसके अलावावानखेड़े स्टेडियम और DY पाटिल स्टेडियम में लीग स्टेज के 20-20 मुकाबले खेलेजाएंगे. ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के MCA स्टेडियम को 15-15 मैचों की मेजबानीमिली है. बताते चलें कि फिलहाल 26 मार्च से 22 मई तक के शेड्यूल का ऐलान हुआ है. इसदौरान 58 दिनों में कुल 70 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा. 24 मई से प्लेऑफ मुकाबलेखेले जाने के आसार हैं. जबकि 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPLसीजन 15 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.