भारत ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए 16 सदस्यीय भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दियाहै. टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है. वहीं रविंद्र जडेजा इस टीम के उपकप्तानहोंगे. दोनों टीम्स के बीच तीन वनडे और पांच T20I मुकाबले खेले जाएंगे.BCCI की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने बुधवार, 6 जुलाई को टीम की घोषणा की. वनडे सीरीजके लिए टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिसमें रोहित शर्मा,विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. वहींशुभमन गिल, संजू सैमसन और दीपक हूडा जैसे कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गईहै. इस टीम में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है. जबकि तेज गेंदबाजउमरान मलिक इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं.धवन फिर से बने कप्तानबाएं हाथ के अनुभवी ओपनर धवन को दूसरी बार टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. इससेपहले धवन को पिछले साल श्रीलंका दौरे पर टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उन्होंने इसदौरान वनडे और T20I सीरीज में कप्तानी की थी. वहीं रविंद्र जडेजा को भी IPL2022 केप्रदर्शन को भुलाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें इस टीम का उप-कप्तान बनायागया है. जडेजा टीम इंडिया के लिए पहली बार ये जिम्मेदारी निभाएंगे. इस स्टारऑलराउंडर को इससे पहले IPL में चेन्नई की टीम का कप्तान बनाया गया था. हालांकि वहांजडेजा को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी.🚨 NEWS 🚨: The All-India Senior Selection Committee has picked the squad forthe three-match ODI series against the West Indies to be played at the Queen'sPark Oval, Port of Spain, Trinidad.#TeamIndia | #WIvIND— BCCI (@BCCI) July 6, 202222 जुलाई से होगी वनडे सीरीजदोनों टीम्स के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज 22 जुलाई से शुरू होगी. जबकि 27 जुलाई कोआखिरी मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इसके बाद दोनों टीम्स के बीच पांच मैच की T20Iसीरीज भी खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 29 जुलाई से होगी. वहीं आखिरी मुकाबला 7 अगस्तको खेला जाएगा.वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीमशिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन(विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन(विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्धकृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.#TeamIndia ODI squad:Shikhar Dhawan (C), Ravindra Jadeja (VC), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, DeepakHooda, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Ishan Kishan (WK), Sanju Samson (WK),Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Axar Patel, Avesh Khan, Prasidh Krishna, MohdSiraj, Arshdeep Singh— BCCI (@BCCI) July 6, 2022वनडे सीरीज का शेड्यूलपहला वनडे: 22 जुलाई, त्रिनिदाददूसरा वनडे: 24 जुलाई, त्रिनिदादतीसरा वनडे: 27 जुलाई, त्रिनिदादT20 सीरीज का शेड्यूलपहला टी20: 29 जुलाई, त्रिनिदाददूसरा टी20: 1 अगस्त, सेंट किट्सतीसरा टी20: 2 अगस्त, सेंट किट्सचौथा टी20: 6 अगस्त, फ्लोरिडापांचवां टी20: 7 अगस्त, फ्लोरिडा