इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 15वां सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होने जारहा है. और मई के आखिरी हफ्ते में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बात की पुष्टि खुदBCCI सेक्रेटरी जय शाह ने की है. साथ ही उन्होंने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीखका भी ऐलान किया है. जय शाह ने जोर देते हुए ये भी कहा कि IPL 2022 का आयोजन भारतमें कराने की पूरी कोशिश हो रही है. दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से पिछलेडेढ़ IPL सीजन का आयोजन UAE में हुआ है. हालांकि 2021 में BCCI ने खाली भारतीयस्टेडियम्स में IPL का आयोजन कराया था. लेकिन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने केबाद टूर्नामेंट पर ब्रेक लग गया. बाद में सितंबर के महीने में UAE में बचे हुएमुकाबले खेले गए. न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए जय शाह ने कहा, 'मुझे यह पुष्टिकरते हुए खुशी हो रही है कि IPL का 15 वां सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगाऔर मई के अंत तक चलेगा. ज्यादातर टीम मालिकों ने इच्छा ज़ाहिर की है कि टूर्नामेंटका आयोजन भारत में ही हो. BCCI भी IPL 2022 को भारत में कराने के लिए उत्सुक है,जिसमें दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ भी हिस्सा लेंगी.' जय शाह ने आगे कहा, 'मैंआपको बता सकता हूं कि हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि IPL भारतमें आयोजित हो. BCCI ने पहले भी अपने स्टेकहोल्डर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोईसमझौता नहीं किया है. साथ ही हम प्लान B पर भी काम करेंगे. क्योंकि कोरोना के नएवैरिएंट के आने की वजह से खतरनाक स्थिति बनी हुई है. मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी कोहोगा. और हम उससे पहले वेन्यू पर अंतिम फैसला लेंगे.'"The mega #IPL Auction will take place on February 12-13th and we will lock inthe venues before that" - BCCI secretary Jay Shah.https://t.co/cajKXB6x4v— Cricbuzz (@cricbuzz) January 22, 2022 बता दें कि IPL 2022 शुरू होने कीतारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन इससे पहले ख़बर आई थी कि टूर्नामेंट 2 अप्रैलसे शुरू हो सकता है. PTI से बात करते हुए BCCI के एक अधिकारी ने कहा, 'कुछ टीम्स केमालिक चाहते हैं कि टूर्नामेंट 27 मार्च से शुरू हो. जबकि भारत का आखिरी इंटरनेशनलमुकाबला श्रीलंका के साथ 18 मार्च को है. इसके बाद लोढ़ा कमिटी के नियम के मुताबिक़14 दिनों का गैप होना चाहिए. इसलिए 2 अप्रैल से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है.'हालांकि जय शाह ने अपने बयान में मार्च के आखिरी हफ्ते का ज़िक्र किया है. तो ऐसेमें हो सकता है कि 27 मार्च से ही IPL 2022 शुरू हो. इसके अलावा कुछ मीडियारिपोर्ट्स की मानें तो IPL2022 के सारे मुकाबले मुंबई और पुणे में आयोजित किये जासकते हैं. और अगर कोरोना की स्थिति भयावह हुई तो BCCI के प्लान बी के तहत इसे UAEया साउथ अफ्रीका में आयोजित किया जा सकता है.