दीपक हूडा पर BCA का बड़ा ऐक्शन, पांड्या से झगड़े के बाद छोड़ दिया था कैंप
दीपक हूडा ने कप्तान क्रुणाल पांड्या पर गाली देने का आरोप लगाया था.
Advertisement

दीपक हुड्डा. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
भले ही IPL की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने दीपक हूडा को टीम में बरकरार रख लिया हो. लेकिन बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें निलंबित कर दिया है. उसने बड़ौदा के इस सीनियर खिलाड़ी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के मौजूदा सीजन में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. 21 जनवरी को हुई मीटिंग में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने ये निर्णय लिया.
दरअसल, घरेलू T20 टूर्नामेंट SMAT के एक मैच से पहले दीपक हूडा और बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या के बीच नोंकझोंक हो गई थी. इसके बाद हूडा अभ्यास सत्र छोड़ कर चले गए थे. कोरोना के कारण बोर्ड ने जो बायो बबल बनाया है, हूडा ने उसका भी उल्लंघन किया. इस वजह से वो वापस टीम से जुड़ भी नहीं सकते थे.
हूडा पर हुई कार्रवाई पर बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी पारस पटेल ने कहा है,
दीपक हूडा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का उपकप्तान बनाया गया था. नौ जनवरी को उनका कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ झगड़ा हुआ. इसके बाद हूडा प्रैक्टिस छोड़ कर कैंप के बाहर चले गए थे. बाद में हूडा ने बड़ौदा क्रिकेट बोर्ड को एक मेल लिखा. इसमें हूडा ने कप्तान पांड्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान उन्हें साथी प्लेयर के सामने गाली दी थी.

दीपक हूडा. फोटो: KXIP Twitter
दीपक हूडा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हैं. पिछ्ले साल आईपीएल में उन्हें खेलने का कम मौका मिला. लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से इसका फायदा उठाते हुए अच्छी पारियां खेलीं. इस सीजन पंजाब की टीम ने मैक्सवेल जैसे बड़े प्लेयर को रिलीज कर दिया. लेकिन दीपक हूडा को टीम के साथ बरकरार रखा है.

'हूडा ने जो भी किया वो गलत है. उन्हें टीम मैनेजमेंट को बिना बताए नहीं जाना चाहिए था. जो भी समस्याएं थी उसको बैठ कर सुलझाया जा सकता था.'पारस पटेल ने ये भी कहा कि दीपक हूडा को पूरे सीजन से बाहर करने का फैसला सही नहीं है. उनका कहना है कि दीपक ने जो किया उसके लिए उन्हें डांट फटकार लगनी चाहिए थी, लेकिन पूरे सीजन के लिए बाहर नहीं किया जाना चाहिए था.