The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BBL: Will Sutherland Takes A Stunning catch Against Perth Scorchers

इस कैच को देख, आप 16 साल पीछे चले जाएंगे!

जब रिकी पॉन्टिंग ने कमाल कर दिया था.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 06:56 PM IST)
Ricky Ponting, Will sutherland, BBL
विली सदरलैंड और रिकी पॉन्टिंग (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है. जहां कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. ऐसा ही एक मैच रविवार, 22 जनवरी को मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला गया. जिसमें पर्थ ने 10 रन से रोमांचक जीत हासिल की. हालांकि इस मैच में जीत-हार से ज्यादा जिस बात की चर्चा हुई. वो है विल सदरलैंड (Will Sutherland) द्वारा लपका गया एक अद्भुत कैच.

जिसने साल 2006 में रिकी पॉन्टिंग द्वारा लिए गए कैच की याद दिला दी. सदरलैंड के द्वारा पीछे की तरफ दौड़ते हुए लिए गए इस कैच को देख, यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. सदरलैंड ने इस कैच के जरिए निक हॉब्सन को पविलियन भेजा.

# सदरलैंड ने लपका बेहतरीन कैच

पहले बैटिंग करते हुए पर्थ ने 16 ओवर तक चार विकेट खोकर 156 रन बना लिए थे. जिसके बाद 17वें ओवर में टॉम रॉजर्स गेंदबाजी करने आए. उनके ओवर की दूसरी गेंद पर निक हॉब्सन ने करारा शॉट लगाया. गेंद उनके बल्ले से लगकर काफी ऊपर चली गई. ऐसा लग रहा था कि बॉल नो मेंस लैंड में जाकर गिरेगी. लेकिन 30 यार्ड सर्कल के पास खड़े सदरलैंड ने पीछे की तरफ भागकर एक हाथ से हवा में उछलते हुए करिश्माई कैच लपक लिया. इस कैच को देख, हर कोई हैरान रह गया.

# Ponting के कैच की याद दिला दी

दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक, रिकी पॉन्टिंग ने सालों पहले इसी तरह का शानदार कैच लपका था. उन्होंने 14 फरवरी 2006 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रसल अर्नाल्ड को लगभग इसी तरह कैच कर आउट किया था. बाद में पॉन्टिंग ने इसे अपने करियर के सबसे बेहतरीन आउटफील्ड कैच में से एक करार दिया था.

# मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने सबसे ज्यादा, 95 रन की पारी खेली. उनके अलावा स्टीव स्केन्जी ने 54 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. मेलबर्न के लिए कप्तान ऐरन फिंच ने सबसे ज्यादा, 76 रन की पारी खेली. इसके अलावा शॉन मार्श ने 34 गेंद में 54 रनों रन बनाए. जबकि विल सदरलैंड ने 18 गेंद में 30 रन की पारी खेली.

वीडियो: विराट कोहली ने Ind vs SL मैच के बाद क्रिकेट फ़ैन्स के दिल जीतने वाली बात कह दी!

Advertisement

Advertisement

()