The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BBL Pre Match Analysis of Adelaide Strikers vs Sydney Thunders Match

BBL में ये मैच नंबर-3 की टीम तय कर देगा!

एलेक्स कैरी और उस्मान ख़्वाजा की टीम का मैच.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2021, 01:20 PM IST)
Img The Lallantop
एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच 24 घंटे में दूसरा मैच होना है. (फाइल फोटो- Getty)
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बैश लीग में 25 जनवरी, सोमवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर का मैच होगा. ये मैच लीग में नंबर-3 की टीम का नाम करीब-करीब तय कर देगा. फिलहाल एडिलेट स्ट्राइकर्स ने 13 मैच खेले हैं. 7 जीते, 6 हारे और उनके कुल पॉइंट हैं 28. टीम फिलहाल नंबर-3 पर है.  वहीं सिडनी थंडर के 13 मैच में 27 पॉइंट हैं और वो नंबर-4 पर हैं. सोमवार को जीतने वाली टीम की नंबर-3 पर जगह पुख़्ता होगी. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मैच में से 3 मैच थंडर ने ही जीते हैं. एक मैच स्ट्राइकर्स ने जीता और एक मैच बेनतीजा रहा. सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमों 24 घंटे में दूसरी बार भिड़ रही होंगी. 24 जनवरी को ही दोनों के बीच मैच खेला गया है. अब दूसरा एनकाउंटर भी 25 तारीख़ को ही है. 24 तारीख़ के मैच में स्ट्राइकर्स ने 6 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए स्ट्राइकर्स ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए. जवाब में थंडर 153 रन ही बना सकी. मैच की बात करते-करते हम तो बताना ही भूल गए. BBL देखने का रोमांच और बढ़ाने के लिए आप फटाफट हमारे डिस्क्रिप्शन बॉक्स में पहुंचिए. वहां आपको मिलेगा फैंटेसी ऐप Howzat का लिंक. लिंक पर क्लिक करके फटाफट ऐप डाउनलोड करिए और बनाइए अपनी टीम. अपनी टीम बनाकर अगर आप युवराज सिंह, इरफान पठान, कुमार संगकारा और कीरन पोलार्ड जैसे दिग्गजों को हराते हैं तो आपको मिलेगा एंट्री फीस का डबल. फटाफट बनाइए अपनी टीम और खेलिए लेजेंड्स के साथ. इन लिजेंड्स को हराने के लिए आपको दोनों टीमों के तगड़े प्लेयर्स के बारे में जानना भी ज़रूरी है. आइये जानते हैं कि दोनों ही टीमों में वो कौन से स्टार हैं, जिनपर नज़र रखना ज़रूरी है. क्योंकि इन प्लेयर्स पर दांव लगाकर जीतने का मौका बन सकता है. एडिलेड के लिए एलेक्स कैरी पर काफी कुछ निर्भर करेगा. उन्होंने 9 मैच में करीब 38 की औसत से 346 रन बनाए हैं. फिल साल्ट ने 10 मैच में 241 रन बनाए हैं. वहीं सिडनी के लिए एलेक्स हेल्स जोरदार फॉर्म में हैं. 10 मैच में उन्होंने 426 रन बनाए हैं. उस्मान ख़्वाजा ने 10 मैच में 265 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में एडिलेड की तरफ से पीटर सिडल ने 8 मैच में 12 विकेट लिए हैं. वहीं सिडनी थंडर की तरफ से तनवीर सांघा ने 10 मैच में 17 विकेट लिए हैं.

Advertisement

Advertisement

()