ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर कैमरन बॉयस ने बिग बैश लीग यानी BBL में इतिहास रच दियाहै. बॉयस, बिग बैश लीग में डबल हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ बन गए हैं.मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के इस गेंदबाज़ ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ लगातार चार गेंद परचार विकेट निकालकर ये कारनामा अपने नाम किया. इतना ही नहीं, वे मेलबर्न रेनेगेड्सके लिए हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज़ भी बन गए हैं. ये कारनामा मेलबर्न केमैदान पर बुधवार 19 जनवरी को हुआ. अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सबसे पहले बॉयसने सिडनी के बल्लेबाज़ ऐलेक्स हेल्स को बॉउंड्री पर कैच आउट कराया. इसके बाद अपनेअगले ओवर की पहली गेंद पर जेसन सांघा को स्टंप आउट करवाया. इसके बाद अगली गेंद परकैमरन ने ऐलेक्स रॉस को LBW कर टीम के लिए पहली हैट्रिक दर्ज़ की. लेकिन इसके बादबाद भी कैमरन नहीं रुके. उन्होंने अगली ही गेंद पर ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को LBW करवो कर दिखाया जो आजतक के BBL इतिहास में नहीं हुआ था. यानि चार गेंद पर चार विकेटलेकर कैमरन ने डबल-हैट्रिक पूरी कर ली. चार गेंद में चार विकेट लेने को ऑस्ट्रेलियामें डबल हैट्रिक कहा जाता है. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में कहा जाता है कि शुरूआती तीनविकेट को मिलाने पर भी एक हैट्रिक पूरी होती है, और अंतिम तीन विकेट को मिलाने परभी एक हैट्रिक पूरी होती है.WWWWCameron Boyce makes history with a DOUBLE HAT-TRICK at the MCG! A BKT GoldenMoment | #BBL11 pic.twitter.com/NNVZ2gIUSO — cricket.com.au (@cricketcomau)January 19, 2022 इतना ही नहीं, अपना तीसरा ओवर करने आए बॉयस ने पहली ही गेंद परफिर से एक विकेट लेकर अपना फाइव-विकेट हॉल भी पूरा किया. इस बार उनका शिकार बनेविकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू जिल्स. इस समय तक बॉयस अपने स्पेल की महज़ 13 गेंदों मेंसात रन देकर पांच विकेट चटका चुके थे. इसके बाद उन्होंने अपनी ही गेंदबाज़ी पर सिडनीके विस्फोटक ऑलराउंडर बेन कटिंग को रन आउट भी किया. बॉयस के प्रदर्शन का अंदाज़ा इसबात से भी लगाया जा सकता है कि एक समय पर सिडनी की टीम बिना कोई विकेट खोए 80 रनबना चुकी थी. लेकिन बॉयस के इन दो ओवर के बाद उनका स्कोर 93 रन पर पांच विकेट होगया. हेल्स और उस्मान ख्वाजा विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और महज़ पॉवरप्ले में ही75 रन ठोक चुके थे.Renegades' Cameron Boyce became the first bowler in BBL history to take a doublehat-trick but was out off the last ball as the Thunder won a thriller at the MCGin #BBL11 | @Ralexander2002https://t.co/oxTzRntQ0q— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2022 मैच में क्या हुआ: हालांकि बॉयसके इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी टीम को जीत नसीब नहीं हुई. उनकीटीम एक रन से ये मैच हार गई. मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिडनी कीटीम ने बीस ओवर में 170 रन बनाए थे. जिनमे हेल्स के 44 और ख्वाजा के 77 रन शामिलथे. जवाब देने उतरी मेलबर्न की शुरुआत बेहद ख़राब रही और दूसरी ही गेंद पर उन्होंनेअपना पहला विकेट गंवा दिया. हालांकि कप्तान आरोन फिंच ने जबरदस्त 82 रन की पारीखेली लेकिन वे भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. बताते चलें कि मेलबर्न की टीम मेंभारत के उन्मुक्त चंद भी खेल रहे हैं. जिन्होंने इस मैच में अपनी टीम के लिए फिंचके बाद सबसे ज्यादा 29 रन बनाए.