The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BBL 12: Ball is 6 inches away from the bat, Umpire given out in MCG thriller

जादू!!! बल्ले से 6 इंच दूर रही गेंद, फिर भी हिल गया स्निकोमीटर...बल्लेबाज़ आउट!

सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुआ मैच.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 08:42 PM IST)
Snickometer. Photo: Screengrab
स्निकोमीटर. फोटो: Screengrab
Quick AI Highlights
Click here to view more

BBL 12 के मैच नंबर 31 में एक ऐसी घटना घटी. जिससे मैच के नतीजे पर तो फर्क नहीं पड़ा. लेकिन इस घटना को देखने वाला हर शख्स कंफ्यूज़ हो गया. दरअसल छह जनवरी, शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच को सिडनी सिक्सर्स ने आखिरी ओवर में एक गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत लिया. लेकिन इसी आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर एक फैसले हैरानी वाला रहा. 

मैच का जब आख़िरी ओवर आया तो सिडनी सिक्सर्स की टीम को जीतने के लिए छह गेंदों में 11 रन की ज़रूरत थी. ओवर की पहली तीन गेंदों में ही एक छक्के के साथ नौ रन आ गए. यानी आखिरी तीन गेंदों में दो रन की ज़रूरत थी. लेकिन चौथी गेंद पर एक ऐसा फैसला हो गया. जिसपर जमकर विवाद हो रहा है. 

क्या है मामला?

मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज़ ल्यूक वुड ने जॉर्डन सिल्क को बाउंसर गेंद फेंकी. गेंद ने बहुत ज़्यादा उछाल लिया और बल्लेबाज़ सिल्क इसे मारने के लिए उछले भी. लेकिन सिर के भी ऊपर से ये गेंद सीधे विकेटकीपर क्लार्क के दस्तानों में चली गई. लेकिन स्टार्स की टीम को लगा ये गेंद सिल्क के बल्ले को छूकर गई है. और टीम ने चर्चा के बाद DRS ले लिया. ऐसा क्रिकेट के मैदान पर अकसर होता है. DRS है भी इसीलिए कि अगर मैदान पर अंपायर के किसी भी फैसले में कोई गलती हो जाए. तो उसे DRS तकनीक और थर्ड अंपायर की मदद से सही किया जा सके. लेकिन अगर फैसला थर्ड अंपायर और तकनीक ही गलत दे दे. तो फिर क्या किया जाए? 

ऐसा ही कुछ इस मुकाबले में हुआ. दरअसल इस गेंद को रीप्ले में फिर से देखा गया. रीप्ले में देखते हुए गेंद जब बल्ले के पास से गुज़री तो स्निकोमीटर हिलने लगा. ऐसा तब होता है जब गेंद बल्ले, ग्ल्व या किसी ऑब्जेक्ट से टकराती है. लेकिन रीप्ले में ये साफ दिखा कि गेंद जब बल्ले और बल्लेबाज़ से लगभग छह इंच की दूरी से गुज़री तो भी स्निकोमीटर हिलने लगा. बस इसी चीज़ पर विवाद है. दरअसल कई बार तकनीक से भी गलती होती है, लेकिन स्निकोमीटर में गेंद किसी चीज़ से टकराई है, इस चीज़ को ध्यान में रखते हुए अंपायर ने सिल्क को आउट दे दिया. 

इस तरह से सिल्क की पारी 10 गेंदों में 15 रन बनाकर एक विवादित तरीके से खत्म हो गई. हालांकि मैच पर इसका कोई असर नहीं हुआ. क्योंकि दूसरे छोर पर खड़े जेम्स विंसे ने 59 गेंदों पर 91 रन की बेहतरीन पारी खेल टीम को जीत दिला दी. इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट खोकर 173 रन बनाए. जवाब में सिडनी की टीम ने आखिरी ओवर में इस टार्गेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. 

2016 में धोनी के साथ और अब हार्दिक के साथ दसुन शनाका ने क्या कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()