The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BBL 10 Match Report of Perth Scorchers vs Melbourne Stars match

किंग्स इलेवन से रिलीज़ हुए मैक्सवेल का BBL में क्या हाल हुआ?

ग्लेन मैक्सवेल मेलबर्न स्टार्स के कप्तान हैं.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2021, 02:13 PM IST)
Img The Lallantop
ग्लेन मैक्सवेल, फोटो- Getty Images
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया में चल रही है बिग बैश लीग. मेलबर्न के मैदान पर खेला गया लीग का 50वां मैच. पर्थ स्कॉचर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स. स्कॉचर्स ने स्टार्स को 11 रन से हरा दिया. मैच में टॉस जीता मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने और पहले फील्डिंग का फैसला किया. लेकिन मैक्सी का ये फैसला टीम को ज़्यादा फला नहीं. पर्थ की टीम के ओपनर जेसन रॉय और लियाम लिविंगस्टोन ने 9.4 ओवर में 83 रन की पार्टनरशिप कर डाली. इंग्लिश ओपनर रॉय ने हाफ सेंचुरी पूरी की. 32 गेंद पर 54 रन बनाए. अच्छी ओपनिंग को भुनाने का काम किया कॉलिन मुनरो ने. 30 गेंद पर नाबाद 46 रन, चार चौके और दो छक्के. पर्थ स्कॉचर्स ने स्कोरबोर्ड पर टांगे 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन. मेलबर्न स्टार्स को ये टारगेट चेज़ करना था तो उनके दो अहम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का चलना ज़रूरी था. ओपनिंग में मार्कस स्टोइनिस और मिडिल ऑर्डर में कप्तान मैक्सवेल. लेकिन दोनों फ्लॉप रहे. स्टोइनिस 14 रन बना सके, वहीं कप्तान मैक्सी तो खाता भी नहीं खोल सके. नंबर-3 पर उतरे निक लार्किन ने टीम के लिए अकेले किला लड़ा. 44 गेंद पर 70 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से साफ नहीं मिला और ये उनकी ये कोशिश नाकाफी रह गई. मेलबर्न स्टार्स 20 ओवर खेलकर छह विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी. जेसन रॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के बाद पर्थ स्कॉचर्स 13 मैच में 8 जीत के साथ टेबल में पहले नंबर पर काबिज हो गई है. टीम के पास जमा हैं 32 पॉइंट. वहीं मेलबर्न स्टार्स इतने ही मैच में 24 पॉइंट के साथ नंबर-5 पर है. हालांकि मेलबर्न स्टार्स के लिए एक राहत भरी बात ये है कि उनका नेट रनरेट पॉज़िटिव में है, जिसकी लीग में आगे चलकर काफी अहमियत हो सकती है.

Advertisement

Advertisement

()