The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BBL 10: Alex Hales, Ferguson propel Sydney Thunder to playoffs

इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने लगाए BBL इतिहास के सबसे ज़्यादा छक्के!

IPL ऑक्शन में कौन सी टीम लगा सकती है बोली?

Advertisement
pic
26 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2021, 06:25 AM IST)
Img The Lallantop
एलेक्स कैरी. फोटो: Getty Images
Quick AI Highlights
Click here to view more
BBL 10 के अपने आखिरी लीग मैच में बारिश के बावजूद सिडनी थंडर्स की टीम ने कमाल कर दिया है. एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ खेले गए मुकाबले को सिडनी ने नौ विकेट से जीतकर खुद का स्लॉट टॉप-3 में लगभग पक्का कर लिया है. लेकिन एडिलेड का काम बिगाड़ दिया है. बारिश वाले इस मैच में एडिलेड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवरों में 115 रन बनाए. फिर बारिश शुरू हुई और मैच के ओवर घटाते हुए सिडनी के सामने 14 ओवरों में 116 रनों का टार्गेट रखा गया. सिडनी को बारिश के बाद पहली गेंद पर ही डैनियल वॉरेल ने बड़ा झटका दे दिया. उन्होंने आते ही यॉर्कर मारी और उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया. लेकिन पहली गेंद पर इस विकेट के बाद मैदान पर आए कप्तान कैलम फर्ग्यूसन के साथ मिलकर एलेक्स हेल्स ने ऐसी पारी खेली कि सिडनी की टीम को 13वें ओवर में ही जीत दिला दी. एलेक्स हेल्स ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए. जिसमें टोटल चार छक्के और चार चौके आए. उनके साथ कप्तान फर्ग्यूसन ने 33 गेंदों में 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इन दोनों ने आखिर तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. एलेक्स हेल्स का प्रदर्शन: इंग्लिश बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीज़न टोटल 535 रन बनाए हैं जो कि सबसे ज़्यादा हैं. इसके अलावा उनके बल्ले से 30 छक्के भी निकले हैं. ये इस सीज़न के ही नहीं बल्कि BBL के इतिहास में एक सीज़न में सबसे ज़्यादा हैं. हेल्स ने इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर 110 रन भी बनाया है. एलेक्स हेल्स के इस कमाल के प्रदर्शन से सिडनी की टीम के 14 मैचों में टोटल 31 प्वॉइंट्स हो गए हैं और वो क्वालीफायर्स में पहुंचने के करीब हैं. IPL ऑक्शन में भी रहेगी नज़र: इंग्लैंड के इस स्टाइलिश ओपनर पर IPL 2021 के ऑक्शन में भी टीमों की नज़रें रहेंगी. खासकर चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स तीन ऐसी टीमें हैं. जिन्हें एक सॉलिड ओपनर की तलाश है. ऐसे में एलेक्स हेल्स उनकी ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं. चेन्नई के पास शेन वॉटसन के जाने से एक ओपनर की जगह खाली है. वहीं RCB की टीम का पिछले सीज़न एरॉन फिंच पर लगाया दांव काम नहीं किया. ऐसे में वो भी इस सीज़न एक ओपनर की तलाश में हैं. इन दोनों टीमों के अलावा राजस्थान रॉयल्स को भी ओपनर चाहिए. क्योंकि जोस बटलर को नीचे खिलाने पर और रॉबिन उथप्पा को रिलीज़ करने के बाद एक फिक्स ओपनर ही राजस्थान का काम बना सकता है. ऐसे में एलेक्स हेल्स का BBL में खेल बाकी टीमों का ध्यान उनकी तरफ खींच रहा है. ये तो हुई हेल्स और मुकाबले की बात. BBL अभी जारी है और साथ ही जारी है Howzat पर लोगों की जीत का सिलसिला. Howzat पर आप भी जीत सकते हैं बहुत से ईनाम. जल्दी से डिस्क्रिप्शन बॉक्स में जाइए, वहां पड़े लिंक से डाउनलोड कर लीजिए Howzat और खेलना शुरू कर दीजिए.

Advertisement

Advertisement

()