The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Baroda Cricket Association to write to BCCI about Deepak Hooda’s ‘misconduct’

दीपक हुडा के क्रुणाल वाली चिट्ठी को लेकर बड़ौदा क्रिकेट ने उन्हें झाड़ दिया है

दीपक ने चिट्ठी लिखकर कहा था कि क्रुणाल पंड्या ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया है.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2021, 06:03 PM IST)
Deepak Hooda
दीपक हुड्डा. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत से पहले बड़ौदा टीम के उपकप्तान और ऑल राउंडर खिलाड़ी दीपक हुडा ने कप्तान क्रुणाल पंड्या पर बड़ा आरोप लगाया था. कहा था कि क्रुणाल ने उनके साथ बुरा सलूक किया. ट्रेनिंग करने से रोक दिया और साथी खिलाड़ियों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. मामले को लेकर उन्होंने BCA (बड़ौदा क्रिकेट एसोशिएशन) को एक चिट्ठी भी लिखी थी. अब इस चिट्ठी पर BCA का जवाब आया है. इसमें कहा गया है कि दीपक ने खुद को टीम से ऊपर रखा है. दीपक को कसूरवार ठहराते हुए BCA ने कहा है कि वह खुद की जिम्मेदारी से दूर भाग रहे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक़, मामले को लेकर BCA के सीईओ शिशिर हत्थांगडी ने दीपक को लिखे ईमेल में लिखा है कि दीपक टीम के उपकप्तान थे और मीडिया में जाने के कारण मामले को बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने रखा जाएगा. कोई भी ऐसी टीम नहीं है जहां मतभेद नहीं है लेकिन इस तरह से मीडिया में जाकर सिर्फ अपनी कहानी कहकर पब्लिसिटी करने और खुद को खेल से ऊपर रखने जैसा है. BCA ने कहा कि दीपक ने मामले को संभालने के लिए टीम से बाहर जाकर अपरिपक्वता दिखाई है. मेल में दीपक की टीम के लिए प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए गए हैं. कहा गया है कि उप कप्तानी की जिम्मेदारी से दूर रहना और किसी मतभेद की वजह से टीम को छोड़कर चले जाना आपके अपनी टीम के प्रति रवैये और प्रतिबद्धता को दिखाता है. शिशिर ने बताया कि उन्होंने मसले को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सामने भी उठाया है. बता दें कि दीपक आईपीएल में पंजाब की ओर से खेलते हैं.

Advertisement

Advertisement

()