T20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का सफ़र 7 नवंबर को खत्म हो गया था. टीम कोपाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाना भारी पड़ा. इनमैचों के बाद अगर-मगर वाली स्थिति में भारत के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के मौकेतो बन रहे थे, लेकिन उसके लिए न्यूज़ीलैंड को अफ़ग़ानिस्तान से हारना पड़ता. और येहो नहीं पाता. टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इंडिया के T20 वर्ल्ड कप सेबाहर होते ही इंग्लैंड के ऑफिशल फ़ैन ग्रुप 'बार्मी आर्मी' ने ट्विटर पर भारतीय टीमके मज़े लेने की कोशिश की. बार्मी आर्मी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की फोटोलगाकर ट्वीट किया, ‘कोहली गए’#T20WorldCup pic.twitter.com/ZRohXloPBh— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) November 7, 2021 # करारा जवाब मिला!बार्मी आर्मी का यह ट्वीट इंडियन फ़ैन्स को बहुत बुरा लगा. लेकिन उस वक्त उनसे कुछकहते नहीं बना. लोगों ने मौके का इंतजार किया. और मौका आया 10 नवंबर को. जबटूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरादिया. और इस हार के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फ़ैन ग्रुप 'भारत आर्मी' नेविराट कोहली की फोटो लगाकर ट्वीट किया, ‘इंग्लैंड गई’ #T20WorldCup #BharatArmyhttps://t.co/TiJiZTPfoN pic.twitter.com/eNorED5buf — The Bharat Army(@thebharatarmy) November 10, 2021 बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबलेमें न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी. मोईन अली के 51 रन की बदौलतइंग्लैंड ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे. 167 का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूज़ीलैंड नेशुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए थे. लेकिन उसके बावजूद टीम ने डैरिल मिचेल 72,डेवन कॉन्वे 46 और जिमी नीशम 27 की शानदार बल्लेबाजी की दम पर लक्ष्य को 19वें ओवरमें ही हासिल कर लिया था. # वर्ल्ड कप का हाल? बताते चलें कि पहले सेमीफाइनल मेंइंग्लैंड के बाहर होने के बाद 11 नवंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तानभी T20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हो गया है. पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने बेहद हीरोमांचक मुकाबले में हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला गयाथा. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने काफैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिज़वान के 67 औरफख़र ज़मान के 55 रन की बदौलत बोर्ड पर 176 रन टांगे थे. जीत के लिए 177 का पीछाकरते हुए डेविड वॉर्नर ने 49 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. उनकेजाने के बाद मॉर्कस स्टोइनिस 40 और मैथ्यू वेड ने 41 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाके लिए मैच को फिनिश किया. T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को न्यूज़ीलैंडऔर ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जाएगा.