The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bangladesh vs pakistan liton das century social media reaction hindu in bangladesh

पाकिस्तान के खिलाफ लिटन दास ने शानदार पारी खेल कराई बांग्लादेश की वापसी, लोग बोले- "हिंदुओं को..."

PAK vs BAN के दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार वापसी की है. इसका श्रेय Liton Das की बेहतरीन पारी को जाता है. मेंहदी हसन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने गेम को पलट कर रख दिया.

Advertisement
Liton das, Bangladesh vs Pak, social media reaction
लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली कमाल की पारी ( फाइल फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
2 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 2 सितंबर 2024, 12:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

26 रन पर 6 विकेट...पहली पारी में एक समय ये स्कोर होने के बावजूद एक टीम टेस्ट मैच में फेवरेट बनी हुई है. वो टीम है बांग्लादेश की. जिसने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज (PAK vs BAN) के दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी की है. बांग्लादेश की इस शानदार वापसी की बड़ी वजह है लिटन दास (Liton Das) की बेहतरीन पारी और मेहंदी हसन (Mehandi Hasan) के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप. लिटन की शतकीय पारी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.

रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने 274 रन बनाए. वहीं, अपनी पहली पारी में बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. मेहमान टीम ने 26 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए. ऐसे में लग रहा था कि टीम 100 रन तक भी पहुंच नहीं पाएगी. लेकिन यहां से लिटन दास ने स्पिनर मेंहदी हसन के साथ 7वें विकेट के लिए 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किल से निकाला. मेहंदी हसन ने 78 रन बनाए. जबकि लिटन ने 228 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी के बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए.

Embed

लिटन की इस पारी की सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही, कुछ लोग उनकी पारी के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे बुरे बर्ताव की बात भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक अन्य यूजर ने फोटो 'हिंदू लाइव्स मैटर' का पोस्टर शेयर लिखा,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: "फ्लाइट में टूटी सीट मिली...", पूर्व क्रिकेटर ने दुखड़ा सुनाया तो एयर इंडिया ने ये जवाब दिया!

वहीं एक यूजर ने  लिखा,

Embed
Embed

बात मैच की करें तो बांग्लादेश ने टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में नौ रनों पर दो विकेट खो चुकी थी. पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 10 रनों की बढ़त मिली है. बताते चलें कि पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था.

वीडियो: मोहम्मद सिराज ने खुद बता दिया कि लिटन दास को गुस्सा क्यों आया

Advertisement

Advertisement

()