The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bangladesh takes U turn on IPL broadcasting

बांग्लादेश का यू-टर्न, IPL के मैच ब्रॉडकास्ट पर लिया बड़ा फैसला

बांग्लादेशी पेसर Mustafizur Rahman को IPL 2026 से रिलीज करने को लेकर BCB और BCCI के बीच रिश्ते खराब हो गए थे. इसके बाद तत्कालीन सरकार ने IPL ब्रॉडकास्ट को बांग्लादेश में बैन करने का फैसला किया था.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (अपडेटेड: 28 मार्च 2026, 08:10 PM IST)
Mustafizur Rahman, IPL 2026
आईपीएल 2026 के ब्रॉडकास्ट को लेकर बांग्लादेश सरकार ने लिया यू-टर्न. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश सरकार ने यू-टर्न ले लिया है. पेसर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को IPL 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और BCCI के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे. बांग्लादेश की तत्कालीन मोहम्मद यूनुस की सरकार ने ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को इंडिया भेजने से मना कर दिया था. इसके कारण ICC ने उन्हें स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया.

इसी को लेकर मोहम्मद यूनुस सरकार ने खुन्नस निकालते हुए अपने देश में IPL के ब्रॉडकास्ट पर बैन लगा दिया था. इस फैसले ने क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया था क्योंकि IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली T20 लीग है. हालांकि, अब बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है.

सरकार ने बदला फैसला

बांग्लादेश के इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ कर दिया है कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि कर दी कि सरकार IPL ब्रॉडकास्ट पर कोई रोक नहीं लगाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई चैनल IPL के मुकाबले दिखाना चाहता है तो सरकार उसे पॉजिटिव तरीके से देखेगी.

ये भी पढ़ें : IPL के ओपनिंग मैच में विराट सनराइजर्स के इन बॉलर्स को कर सकते हैं टारगेट

जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा,

हम खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते. अगर कोई चैनल IPL ब्रॉडकास्ट करना चाहता है, तो हम उसे कमर्शियल नजरिए से देखेंगे. हम इस पर सकारात्मक फैसला लेंगे. हम किसी को भी टेलीकास्ट से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स टेलीकास्ट करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे किसी चैनल को टेलीकास्ट करना है, तो हम पॉजिटिव तरीके से उसका स्वागत करेंगे, लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डालेंगे.

क्या सितंबर में दौरे को ले‍कर लिया गया फैसला?

इससे साफ हो गया है कि अब बांग्लादेश सरकार की तरफ से कोई बाधा नहीं रहेगी. केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की तरफ से भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है. एसोसिएशन के पदाधिकारी रेजाउल करीम लाबलू ने कहा कि IPL टेलीकास्ट को लेकर कोई रोक नहीं है. हालांकि बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर पहले लगे प्रतिबंध के पीछे की वजहों को विस्तार से नहीं बताया. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिला था कि IPL को लेकर भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में आई ठंडक का असर ब्रॉडकास्ट पर भी पड़ा था.

लेकिन, बांग्लादेश ने अचानक ये यू-टर्न कैसे ले लिया? क्या IPL पर बदला यह रुख भारत के आगामी दौरे से जुड़ा हुआ है? बांग्लादेश को इस साल सितंबर में अपने घर पर भारत के खिलाफ 3 ODI और 3 T20 मैच खेलने हैं. हालांकि, BCCI ने इसे लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है. सेंट्रल गवर्नमेंट की मंजूरी मिलने पर ही भारतीय टीम बांग्लादेश की यात्रा करेगी.  

वीडियो: IPL 2026: कौन होगा चैंपियन और कौन बनेगा फिसड्डी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()