बांग्लादेश से हार के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी, सेलेक्टर्स के साथ दामाद शाहीन को भी लपेट लिया!
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. अब इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Shahid Afridi ने इस हार का ठीकरा सेलेक्शन कमिटी पर फोड़ा है. साथ ही उन्होंने अपने दामाद Shaheen Shah Afridi को भी इसमें लपेट लिया.
.webp?width=210)
पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 3 मैचों की ODI सीरीज पाकिस्तानी टीम 2-1 से हार गई. इसे लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने सेलेक्शन कमिटी पर हार का ठीकरा फोड़ा है.
उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को घेरा. इस हार के बाद एक बार फिर अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को भी लपेट लिया. उन्होंने पीसीबी को शाहीन को पाकिस्तान की कमान सौंपने के लिए भी खूब सुनाया. साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) को इस सीरीज में इग्नोर करने के फैसले को भी गलत ठहराया.
अफरीदी ने सेलेक्टर्स को खूब सुनाया2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का संघर्ष जारी है. पहले टीम इस माह की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. फिर बांग्लादेश के हाथों उन्हें ODI सीरीज में मुंह की खानी पड़ी.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किए गए वीडियो में अफरीदी ने 2026 में टीम के इस प्रदर्शन को लेकर सेलेक्टर्स को खूब सुनाया. इसमें उनके दामाद को कप्तानी सौंपने का फैसला भी शामिल है. अफरीदी ने कहा,
“आपने 2026 T20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखा ही है. उसके बाद हम बांग्लादेश से भी 2-़1 से ODI सीरीज हार गए. मेरे मुताबिक, सेलेक्शन कमिटी आलोचना की हकदार है. कमिटी में शामिल सभी लोग आपने इतना क्रिकेट खेला है. फिर भी ऐसा लगता है कि आपको ये आइडिया ही नहीं है कि किस फॉर्मेट में किसे कप्तान बनाया जाना चाहिए.”
'सर्जरी' को दिया हड़बड़ी का नाम49 साल के पूर्व क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन में तुरंत सुधार के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख करने की भी आलोचना की. उनके मुताबिक, टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों के पास पर्याप्त अनुभव नहीं था. उन्होंने आगे कहा,
“आप 'सर्जरी' के नाम पर बहुत ज़्यादा फैसले लेते रहते हैं. आप ऐसे खिलाड़ियों को चुन रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल से कुछ ही फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं. आपकी घरेलू क्रिकेट का स्तर भी ऐसा नहीं है कि वह लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर सके, जो पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हों.”
ये भी पढ़ें : RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL 2026 के मुकाबले होस्ट करने की मिली मंजूरी
अफरीदी ने सीनियर प्लेयर्स को साइडलाइन करने के लिए भी सेलेक्शन कमिटी को घेरा. उनके मुताबिक, T20 फॉर्मेट में बाबर आजम का प्रदर्शन देखकर 50 ओवर फॉर्मेट में उनके फ्यूचर पर फैसला करना सरासर गलत है. उन्होंने कहा,
“जिन सीनियर खिलाड़ियों की टीम में जगह सच में बनती थी, T20 में उनका प्रदर्शन देखकर उन्हें बाहर कर दिया गया. उनका ODI में रिकॉर्ड बहुत अच्छा था. लेकिन, 'सर्जरी' के नाम पर आपने उन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया.”
लॉन्ग टर्म प्लान को लेकर भी घेरापूर्व ऑलराउंडर ने लॉन्ग टर्म प्लानिंग नहीं करने के लिए भी सेलेक्टर्स की आलोचना की. उन्होंने अपनी बात कन्क्लूड करते हुए आगे कहा,
“इसके बजाय, आपने ऐसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने अभी कुछ ही घरेलू और फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं. घरेलू क्रिकेट का स्तर इतना ऊंचा नहीं है कि ये खिलाड़ी सीधे पाकिस्तानी टीम में आकर अपनी जगह पक्की कर सकें. आप बार-बार पाकिस्तान कैप बांटते रहते हैं. यह कोई ‘सर्जरी’ नहीं है. असल में, असली सर्जरी तो सेलेक्शन कमिटी की होनी चाहिए.”
दरसअल, पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद बांग्लादेश का दौरा किया. यहां उन्होंने 3 मैचों की ODI सीरीज खेली. इसका आखिरी मुकाबला 15 मार्च को खेला गया. इस मुकाबले को बांग्लादेश ने 11 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. इससे पहले, बांग्लादेश ने पहले ODI में भी पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था. पाकिस्तान ने सीरीज में सिर्फ दूसरा मुकाबला जीता था.
वीडियो: शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने PCB चीफ नकवी को धो दिया

.webp?width=60)

