The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ball stuck in helmet, is that a catch? Only 3 out of 140 clear BCCI umpires’ test

गेंद हेलमेट में फंस जाए तो बैट्समैन आउट होगा या नॉट-आउट?

BCCI के टेस्ट में हुआ 'नवोदित अंपायर्स' का बुरा हाल.

Advertisement
pic
18 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2022, 06:58 PM IST)
Virat Kohli_Umpire. File Photo
विराट कोहली_अंपायर. File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

जब भी हम क्रिकेट के मुकाबले देखते हैं, तो बतौर क्रिकेट फ़ैन्स हमें ये पता होता है कि पावरप्ले कब खत्म होगा. खिलाड़ी कैसे कैच आउट होते हैं, खेल के हर फॉर्मेट में गेंदबाज़ का कितना कोटा होता है, पहली पारी कब खत्म होने वाली है. लेकिन फिर भी कई ऐसे नियम होते हैं, जो हमें अचानक खेल देखते हुए पता चलते हैं. कई बार हमें रीव्यू वाले फैसले अजीब लगते हैं तो कई बार लगता है कि यार ये गेंद तो वाइड थी, फिर इसे नो बॉल क्यों दे दिया गया?

क्रिकेट का खेल पूरी ईमानदारी से खेला जाए, इसलिए ही ICC ने खेल से जुड़े ढेर सारे नियम बनाए हैं. जिन्हें अमल में लाने की ज़िम्मेदारी मैच रेफरी और मैच अंपायर्स पर होती है. क्रिकेट के शुरुआती सालों में विदेशी अंपायर्स का इंटरनेशनल क्रिकेट में बोलबाला रहा. जबकि गिने-चुने ही भारतीय अंपायर्स इंटरनेशनल क्रिकेट में नज़र आते थे. पिछले कुछ सालों में IPL में अंपायरिंग के गिरते स्तर के बाद अब BCCI भारतीय अंपायरिंग के स्तर को बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

इसी क्रम में उन्होंने नए अंपायर्स के लिए अहमदाबाद में एक टेस्ट का आयोजन किया. यह टेस्ट महिला और जूनियर मैच (ग्रुप-डी) में अंपायर बनने के लिए था. राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायर्स बनने के लिए ये पहली सीढ़ी भी कही जा सकती है.  BCCI के इस टेस्ट में 140 अंपायर्स ने हिस्सा लिया. जिनमें सिर्फ तीन अंपायर ही पास हो पाए. अब आपको लग रहा होगा कि बाकी के लोग बेकार थे. लेकिन जनाब ऐसा नहीं है. इस टेस्ट में पूछे गए कुल 37 सवालों में से कई सवाल ऐसे थे जिनमें बड़े-बड़े फंस जाएं.

यकीन नहीं तो आप खुद ही अपना टेस्ट ले लीजिए.

जैसे:

# अगर पविलियन की, पेड़ की या किसी खिलाड़ी की परछाई मैदान पर गिरे और बल्लेबाज़ इसकी शिकायत करने लगे तो आप क्या करोगे?

# अगर आप इस बात से आश्वस्त हों कि गेंदबाज की इंडेक्स फिंगर (अंगूठे के साथ वाली उंगली) में चोट लगी है, और टेप हटाने पर खून बहने लगेगा. ऐसी स्थिति में भी आप उसे गेंदबाज़ी करते वक्त टेप हटाने के लिए कहेंगे?

# अगर बल्लेबाज़ ने एक जायज़ गेंद को हिट किया. और वो गेंद शॉर्ट लेग फील्डर के हेलमेट से टकराए. जिसकी वजह से हेलमेट फील्डर के सिर से निकल जाए और गेंद उसी में फंसी रहे. हेलमेट गिरे और फील्डर उसे ज़मीन पर गिरने से पहले कैच कर ले. ऐसी अपील पर आपका क्या डिसीज़न होगा?

इंडियन क्रिकेट बोर्ड के लेवल-2 की परीक्षा में BCCI ने ऐसे ही 37 सवाल पूछे. जिनका टोटल 200 अंकों का था और इनके कटऑफ मार्क्स 90 रहे. कोविड-19 के बाद पहली बार BCCI ने फिज़िकल टेस्ट का आयोजन किया है. इन अंपायर्स में ज़्यादातर ने प्रैक्टिकल में अच्छा किया लेकिन रिटन टेस्ट में कई अंपायर्स फंस गए.

ICC के नए FTP का असर क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()