The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bad News For Rishabh Pant ? Indian Cricket Team Captain Virat Kohli is Ready to Keep KL Rahul as Wicket Keeper

कोहली ने बताया ऋषभ पंत और KL राहुल में से कौन संभालेगा विकेटकीपिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ ने एक और KL राहुल ने दो मैचों में विकेटकीपिंग की.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2020, 02:29 PM IST)
Img The Lallantop
Australia के खिलाफ Wicket Keeping करते KL Rahul
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कैप्टन विराट कोहली ने ऋषभ पंत के भविष्य पर बड़ा कमेंट किया है. कोहली ने कहा कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में KL राहुल के साथ आगे बढ़ना पसंद करेंगे. कोहली ने कहा कि राहुल टीम को ज्यादा बैलेंस देते हैं. साथ ही उन्होंने इस हालात की तुलना वर्ल्ड कप 2003 से की जब राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए विकेटकीपिंग की थी.
KL राहुल ने ऋषभ के फिट होने के बाद भी तीसरे वनडे में विकेटकीपिंग की थी. वहीं दूसरे वनडे में ऋषभ को चोट लगने के बाद उन्होंने कीपिंग की थी. उस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.

# संकट में पंत

तीसरे वनडे के बाद कोहली ने कहा,
राहुल की कीपिंग जाहिर तौर पर हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ चुनने की आज़ादी देती है. जो हमारी बैटिंग को काफी मजबूत करता है. टीम बैलेंस के लिहाज़ से यह काफी जरूरी फैक्टर है. अगर आप 2003 का वर्ल्ड कप देखेंगे जब राहुल भाई ने कीपिंग शुरू की थी, बैलेंस अलग ही हो गया था, क्योंकि आप एक एक्स्ट्रा बैट्समेन उतार सकते हैं और इससे टॉप के बंदे और पॉजिटिव क्रिकेट खेल सकते हैं.'
कोहली ने यह भी संकेत दिए कि अब पंत लंबे वक्त के लिए बेंच पर बिठाए जा सकते हैं.
Rishabh Pant Stumping
Stumping करते हुए Rishabh Pant की फाइल फोटो

कोहली ने कहा,
मैं सोचता हूं कि बैटिंग पोजिशन में स्पष्टता ना होने से हमें काफी परेशानी हुई. अब जबकि हमें समझ आ गया है कि यह सही है, हम कुछ वक्त तक इसी के साथ चलेंगे और देखेंगे कि यह सही है या नहीं.
राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में तीन अलग-अलग पोजिशन पर बैटिंग की थी. उन्होंने पहले वनडे में तीसरे, दूसरे में पांचवें और फिर तीसरे में ओपनिंग की और 47, 80 और 19 रन बनाए.


Ind vs Aus: जब धोनी और केएल राहुल के फैंस आमने-सामने आ गए और विराट कोहली ने मामला संभाला

Advertisement

Advertisement

()