सिनेमा से जुड़ी खबरों का डेली डोज़ आपको यहां मिलता है. आज नीचे खबरों में आप पढ़सकते हैं कि ब्रैड पिट की फिल्म बुलेट ट्रेन अब कब रिलीज़ होगी? अक्षय कुमार कीबच्चन पांडे और अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाईकी. और 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को रोककर जय श्री राम के नारे क्यों लगाने लगेलोग?1. 'कोडा', 'डोन्ट लुक अप' ने जीता राइटर्स गिल्ड अवॉर्ड74वें एनुअल राइटर्स गिल्ड अवॉर्ड्स 2022 में फिल्म 'कोडा' और 'डोन्ट लुक अप' नेअवॉर्ड्स जीते. संडे, 20 मार्च को हुए इस अवॉर्ड शो में 'कोडा' को अडैप्टेडस्क्रीनप्ले कैटेगरी में और 'डोन्ट लुक अप' को ओरीजनल स्क्रीन प्ले कैटेगरी मेंअवॉर्ड दिया गया. इनके अलावा 'हैक्स', 'मेड', 'मेअर ऑफ ईस्टटाउन' को अलग-अलगकैटेगरीज़ में अवॉर्ड दिए गए.2. ब्रैड पिट की 'बुलेट ट्रेन' की रिलीज़ डेट हुई पोस्टपोनब्रैड पिट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' की रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दियागया है. पहले ये फिल्म 15 जुलाई को आने वाली थी. मगर अब इसे 29 जुलाई को रिलीज़किया जाएगा.3. अमिताभ-अजय की 'रनवे 34' का ट्रेलर रिलीज़ हो गयाअजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'रनवे 34' का ट्रेलर आजरिलीज़ हो गया. सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में अजय देवगन, पायलट विक्रांत खन्ना केरोल में दिखाई दे रहे हैं.इस फिल्म को अजय देवगन ने डायरेक्ट भी किया है. मूवी 29 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी.4. तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का टीज़र आयातापसी पन्नू की न्यू स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का टीज़र आज आ गया.इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज पर बनी इस फिल्म को 'बेगम जान'बनाने वाले श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.5. 'बंटी और बबली 2' वाली शर्वरी, धर्मा की फिल्म में दिखेंगी'बंटी और बबली 2' फेम एक्ट्रेस शर्वरी जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नज़र आसकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही अगली फिल्म मेंशर्वरी का लीड रोल होगा. ये एक म्यूज़िकल लव स्टोरी होगी. जिसमें ईशान खट्टर भीदिखाई देंगे. सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.6. 'द कश्मीर फाइल्स' ने दूसरे हफ्ते की ताबड़तोड़ कमाईअनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ीकमाई कर रही है. दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. फिल्म ने शनिवार को 24.8करोड़ और रविवार, 20 मार्च को 26.2 करोड़ रुपए कमाए. इंडिया में अब तक फिल्म नेकरीब 167.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.7. 'बच्चन पांडे' ने तीसरे दिन कमाए 11.5 करोड़ रुपएअक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी की फिल्म 'बच्चन पांडे' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछखास कमाल नहीं दिखाया. पहले हफ्ते में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है. शुक्रवार कोमूवी ने 12.25 करोड़, शनिवार को 11 करोड़ और रविवार, 20 मार्च को 11.5 करोड़ रुपएकमाए.View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)फिल्म ने अब तक 34.75 करोड़ रुपए कमाए हैं.8. विजय सेतुपति-कटरीना ने सेकंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू कीविजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के सेकण्ड शेड्यूल की शूटिंगशुरू हो चुकी है. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बन रही इस थ्रिलर फिल्म की कहानीएक क्राइम इवेंट पर बेस्ड होगी. जो 25 दिसंबर की रात को घटता है.9. कंगना के शो 'लॉकअप' से बबिता आउट, चेतन हंसराज इनकंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' से बबिता फोगाट एलिमिनेट हो गई हैं. वहीं शो में15वें कंटेस्टेंट के रुप में चेतन हंसराज को लाया गया है. चेतन, 'कहानी घर-घर की'और 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं.10. 'भीमला नायक' का डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा प्रीमियरपवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' को थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़किया जा रहा है. मूवी 25 मार्च से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर की जाएगी.11. RRR फिल्म का गुजरात और बैंगलुरू में हो रहा प्रमोशनआलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म RRR का प्रमोशन ज़ोरों से चल रहाहै. 25 मार्च को रिलीज़ होने वाली इस मूवी के लिए पूरी टीम गुजरात पहुंची थी. साथही कर्नाटक में फिल्म का प्री-रिलीज़ इवेंट भी ऑर्गनाइज़ करवाया गया था.❤️ Thank you Shobu garu!! #RRRMovie#RRROnMarch25thhttps://t.co/WM1IOL9FHs— RRR Movie (@RRRMovie) March 21, 2022जिसमें कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी शामिल हुए थे.12. KGF 2 के पहले गाने 'तूफान' का लिरिकल वीडियो रिलीज़साउथ स्टार यश की पैन इंडिया फिल्म KGF 2 का पहला लिरिकल वीडियो सॉन्ग 'तूफान' आजरिलीज़ कर दिया गया. इस ग्राफिकल वीडियो में यश के कैरेक्टर, रॉकी भाई की झलक भीदिख रही है. गाना पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया गया है. ये फिल्म 14 अप्रैलको थिएटर्स में उतरेगी.13. 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग रोक लोगों को थिएटर से बाहर निकालाअक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे', 18 मार्च को रिलीज़ हुई है. इसे लोगों कामिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं उड़िसा के संबलपुर के एक थिएटर का वीडियोसोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है. जिसमें कुछ लोग थिएटर में घुसकर जय श्री रामका नारा लगाते दिख रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहे लोगों ने मल्टीप्लेक्स में चलरही फिल्म 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को ज़बरदस्ती रोका और 'द कश्मीर फाइल्स' कोदिखाने की डिमांड करने लगे. सिर्फ यही नहीं वीडियो में ये भी दिख रहा है कि नारालगाने वाले लोगों ने 'बच्चन पांडे' देख रही ऑडिएंस को थिएटर से बाहर निकाल दिया.करीब 50 लोगों के इस ग्रुप की गुंडागर्दी देखने के बाद थिएटर ओनर को 'बच्चन पांडे'की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी.14. तमिल एक्ट्रेस गायत्री की कार एक्सीडेंट में हुई मौततमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस गायत्री की एक सड़क दुर्घटनामें मौत हो गई. बताया जा रहा है कि होली की पार्टी के बाद वो अपने दोस्त के साथ घरवापिस आ रही थीं. रास्ते में उनकी कार का नियंत्रण खो गया और एक्सीडेंट में उनकीमौत हो गई. जबकि उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं.15. आमिर ने कहा, हर हिन्दुस्तानी को देखनी चाहिए 'द कश्मीर फाइल्स'RRR के प्रमोशनल इवेंट में हुए मीडिया इंटरैक्शन के दौरान जब आमिर खान से फिल्म 'दकश्मीर फाइल्स' को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक ये मूवी उन्होंने नहींदेखी है. मगर वो ये फिल्म ज़रूर देखेंगे.Thank you Aamir Khan sir for joining our MaRRRch in #Delhi❤️ #RRROnMarch25th#RRRMovie#RRRinDelhipic.twitter.com/1KXk3Y3XEs— RRR Movie (@RRRMovie) March 20, 2022कश्मीर में जो कुछ हुआ वो इतिहास है. जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वो दिल दुखाताहै. और इस टॉपिक पर बनी फिल्म हर हिन्दुस्तानी को देखनी चाहिए.16. कमाई डोनेट करने वाली बात पर विवेक अग्निहोत्री का जवाब'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई को लेकर बहुत सी बातें चल रही हैं. लोग कह रहे हैं किफिल्म की कमाई का कुछ हिस्सा कश्मीरी पंडितों और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए दियाजाना चाहिए. ऐसे ही एक ट्वीट का जवाब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिया. आईएएसऑफिसर और बुक राइटर नियाज़ खान के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए विवेक ने तंज भरेलहज़े में कहा कि वो 25 तारीख को भोपाल जाएंगे तो नियाज़ खान से मिलेंगे.Sir Niyaz Khaan Sahab, Bhopal aa raha hoon 25th ko. Please give an appointmentso we can meet and exchange ideas how we can help and how you can help with theroyalty of your books and your power as an IAS officer. https://t.co/9P3oif8nfL— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 20, 2022तब आईडिया एक्सचेंज करेंगे कि कैसे उनकी लिखी किताबों की रॉयल्टी से और कैसे उनकेआईएएस होने की पावर का इस्तेमाल करके कश्मीरियों की मदद कर सकते हैं.17. इंग्लैंड में शुरू हुई रितेश-जेनेलिया की 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंगरितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंग इंग्लैंड मेंशुरू हो गई है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है जिनके विचारबच्चों को लेकर बिल्कुल अपोज़िट होते हैं. शाद अली के डायरेक्शन में बन रही इस मूवीको टी-सीरीज़ के भूषण कुमार प्रड्यूस कर रहे हैं.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इन्हें रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.