The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar Azam team speech goes viral after Pakistan beat Bangladesh by 5 wickets and qualify for semifinals of T20 World Cup 2022

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बाबर का ये वीडियो क्यों वायरल है?

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया.

Advertisement
Babar Azam speech goes viral after Pakistan qualify for semis of T20 World Cup 2022
बाबर आजम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Courtesy: PCB Twitter/AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 10:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

किसी भी क्रिकेट जानकार से शनिवार तक पूछा जाता, कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले है, तो शायद हर कोई ना ही कहता. लेकिन रविवार सुबह T20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बड़ा उलटफेर हो गया. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल दिया.

पाकिस्तान का काम सीधा हो गया. बांग्लादेश को हराइए, सेमीफाइनल में जाइए. बांग्लादेश के साथ भी कुछ ऐसा ही था. पाकिस्तान ने ये मैच पांच विकेट से जीता और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से डेट पक्की कर ली. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको बाबर आज़म ने बांग्लादेश टीम से मैच के बाद क्या कहा, ये बता देते हैं. 

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें बाबर की स्पीच है. ये स्पीच तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इस वीडियो में बाबर क्या कह रहे हैं, अब आपको ये बता देते हैं. बाबर कह रहे हैं -

Image embed

इसके बाद बाबर ने मोहम्मद हारिस की तारीफ की. उन्होंने कहा -

Image embed

बाबर ने इसके बाद अपनी बॉलिंग यूनिट की तारीफ की. उन्होंने कहा -

Image embed
Image embed

बाबर की इस स्पीच के बाद पाकिस्तान की टीम और उनके सपोर्ट स्टाफ ने खूब तालियां बजाईं. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है. ये किसी भी टीम के लिहाज़ से सबसे ज्यादा है. पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से नौ नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होना है.

#Pak vs Ban में क्या हुआ?

अब पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया. ओपनर नज़मुल हुसैन शंटो ने 48 बॉल पर 54 रन की पारी खेली. दूसरे छोर से विकेट्स गिरते रहे. कैप्टन शाकिब-अल-हसन के विवादास्पद विकेट से बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा. इसके बाद अफ़ीफ हुसैन ने 24 रन ज़रूर बनाए. लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश 127 रन तक ही पहुंच सका.

चेज़ करते हुए पाकिस्तान के ओपनर्स ने धीमी शुरुआत की लेकिन विकेट्स नहीं गंवाए. रिज़वान और बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने एक पार्टनरशिप बनाई और पाकिस्तान को 128 रन तक पहुंचा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, शोएब अख़्तर ने बांग्लादेश के लिए क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()