The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar Azam quits Pakistan's captaincy from all forms of Cricket

श्रीलंका में बोर्ड के निपटने के बाद पाकिस्तान से खबर आई है

बाबर आज़म की रवानगी का ऐलान हो गया है.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:12 PM IST)
Babar Azam resigns from Captaincy.(Photo-X)
बाबर आज़म ने सोशल मिडिया के जरिए कप्तानी छोड़ने की घोषणा की (तस्वीर-X).
Quick AI Highlights
Click here to view more

Cricket World Cup 2023 में एक तरफ सेमीफाइनल का बुखार चढ़ा हुआ है और दूसरी तरफ जो टीमें बाहर हुईं, उनके यहां गंड़ासा चल रहा है. श्रीलंका में पूरे बोर्ड को चलता किया गया. और अब पाकिस्तान में बाबर आज़म ने सभी फॉर्मैट्स में कप्तानी को अलविदा कह दिया है (Babar Azam resignation). 
X पर बाबर ने लिखा,

मुझे आज भी वो दिन याद है जब 2019 में PCB ने मुझे कप्तानी को लेकर कॉल किया था. इन चार सालों में मैंने बहुत अच्छे और बहुत बुरे पल भी देखे. पर मैंने पूरे दिल से और पूरे पैशन के साथ पाकिस्तान के गर्व और सम्मान को बनाए रखने की कोशिश की.

आगे बाबर ने लिखा,

वाइट बॉल क्रिकेट में टीम का नंबर 1 स्थान पर पहुंचना प्लेयर्स, कोच और मैनेजमेंट का साझा प्रयास था. मैं पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस पूरी जर्नी में हमारा साथ दिया.

अपनी बात में बाबर ने आगे जोड़ा,

आज मैं सभी फॉर्मैट्स में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ रहा हूं. यह एक मुश्किल फैसला है पर मुझे लगता कि इसका सही समय आ गया है.     
मैं पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट्स में खेलना जारी रखूंगा. मैं नए कप्तान और टीम को अपने अनुभव और समर्पण के साथ सपोर्ट करने के लिए हमेशा मौजूद हूं. मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

बाबर ने पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मैट्स को मिलाकर 133 मैचों में कप्तानी की है. इनमें 78 मैचों में जीत, और 43 मैचों में हार मिली है. 1 मुकाबला टाई और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे. 7 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया. 

बाबर ने यह फैसला मंगलवार को PCB की इंटरनल कमिटी के चेयरपर्सन जका अशरफ से मुलाकात के बाद लिया है. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जका ने टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर और हेड कोच ग्रांट ब्रैडबर्न से भी बाबर की कप्तानी को लेकर बातचीत की थी. 

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. टीम और पीसीबी को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में पकिस्तान के बोलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी इस्तीफा दे दिया था.

नए कप्तान भी चुन लिए गए

पीसीबी ने नए कप्तानों की भी घोषणा कर दी है. दो-दो नए कप्तान चुने गए हैं. पीसीबी के आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया गया. इसमें टी-20 के लिए शाहीन शाह अफरीदी और टेस्ट के लिए शान मसूद को कप्तानी सौंपने की घोषणा की गई है.   

    ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही जागृति ने लिखी है.

वीडियो: भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में टीम इंडिया के पिच विवाद पर ICC ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()