बाबर आज़म. पाकिस्तानी क्रिकेटर. 18वां मैच खेल रहा था. सेंचुरी मार दी. और इतिहासमें नाम दर्ज करवा लिया. दुनिया का आठवां बैट्समैन जिसने 3 मैचों में लगातारसेंचुरी मारीं. इससे पहले कुमार संगक्कारा, ज़हीर अब्बास, सईद अनवर, हर्शल गिब्स,डिविलियर्स, डि कॉक और रॉस टेलर. इसमें संगक्कारा एकमात्र ऐसे बैट्समैन हैं,जिन्होंने 4 लगातार सेंचुरी मारी हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में सिर्फ ज़हीर अब्बासऔर सईद अनवर ही तीन सेंचुरी लगातार मार पाए हैं. मगर बाबर ने एक ही सीरीज़ में तीनसेंचुरी मारकर अपने इस रिकॉर्ड को और भी स्पेशल बना दिया. वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़120, 123 और 117 रन मारकर क्रिकेट इतिहास में तीन मैचों की दो देशों की वन-डे सीरीज़में सबसे ज़्यादा 360 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथअफ्रीका के डि कॉक के पास था. बाबर आज़म, पाकिस्तान में लाहौर से आता है. और पहलापाकिस्तानी बल्लेबाज है जिसने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीन सेंचुरियां मारी हैं. इससेपहले मोहम्मद यूसुफ़, रमीज़ राजा और सईद अनवर ने 2-2 सेंचुरीज़ मारी हैं. पाकिस्तान नेबाबर की बैटिंग के दम पर ही दूसरी बार शारजाह में तीन मैचों की सीरीज़ में सारे मैचजीते हैं. इसके पहले ये काम भी वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ ही हुआ था. साल था 2008. बाबरआज़म पहला प्लेयर है जिसने अपनी पहली तीन सेंचुरी लगातार इनिंग्स में मारी हैं. औरयही बाबर आज़म साल 2012 में अंडर -19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहा था.क्वॉर्टर फाइनल में इंडिया से हारे और बाहर निकले. बाबर ने ओवरकास्ट कंडीशन मेंपहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया. और कुछ देर बाद ही पाकिस्तान का स्कोर था 0 रन पर2 विकेट. 50 रन पर पर्सनल स्कोर पहुंचाने के बाद बाबर खुद एक ख़राब शॉट खेलकर आउट होगया. बाबा अपराजित की एक ऑफब्रेक गेंद को मिड विकेट पर खड़े उन्मुक्त चांद तक पहुंचादिया. बाबर आउट हो गया. यहीं इस प्लेयर की मेहनत दिखती है. दुनिया में दो तरह केलोग होते हैं. बार-बार गलती करने वाले. और गलती को पहली बार ही में नोटिस कर उसेसुधार देने वाले लोग. बाबर दूसरे लोगों की लिस्ट में है. पाकिस्तान की नेशनल टीममें आकर अपने पहले मैच में 50 रन बनाये. आज 18 मैचों में 3 सेंचुरी, 5 हाफ़ सेंचुरी,हज़ार के करीब रन और 93.5 का स्ट्राइक रेट. एक मज़े की बात. पाकिस्तान के लिए खेलनेवाले कामरान अकमल, उमर अकमल और अदनान अकमल इनके भाई हैं. कज़िन भाई. बाबर के लिएअगला टार्गेट पाकिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल होना होगा. हालांकि अगर वो वन-डे औरटी-20 टीम में अपनी जगह बनाने पर फ़ोकस करना चाहते हैं तो भी उनके लिए बेहतर होगा.जैसी जिसकी सोच.