The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar Azam is Using Lanka Premier League to prepare for Asia Cup and World Cup

लंका में खेलकर भारत को हराने का प्लान बना रहे हैं बाबर आज़म!

LPL से होगी एशिया कप की तैयारी.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 6 अगस्त 2023, 08:44 PM IST)
Babar Preparing Asia Cup by Playing in Lanka Premier League
बाबर कर रहे हैं एशिया कप की तैयारी
Quick AI Highlights
Click here to view more

बाबर आज़म. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान. बाबर आजकल लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. कोलंबो स्ट्राइकर के लिए खेल रहे बाबर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि वह इसके जरिए बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी कर रहे हैं. पहली बार लंका प्रीमियर लीग खेल रहे बाबर ने कहा,

‘यह मेरी पहली लीग है और मैं सारे मैच खेलने के लिए तैयार हूं. मैंने कुछ ही दिन पहले टीम जॉइन की है और साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमारे पास एक युवा टीम है और सारे लोग अपना बेस्ट देने, बेहतर होने और फ्रैंचाइज़ के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. मेरा माइंडसेट हमेशा पॉजिटिव रहता है. मैं कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए अपना 100 परसेंट दूंगा. हमारे पास प्लेयर्स की अच्छी रेंज है, सीनियर्स और जूनियर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

डिकवेला और मैंने साथ में बहुत सारी क्रिकेट खेली है और हम एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं. मैं सोचता हूं कि इस टीम से चार-पांच लोग श्रीलंका के लिए खेलेंगे. यह हमारे लिए, उनकी टीम के लिए और यंगस्टर्स के लिए अच्छा होगा. ये अनुभवी लोगों से नई चीजें सीख सकते हैं. जब आप सीनियर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं, आप पॉजिटिव चीजें सीखते हैं.’

बाबर ने ये भी कहा कि लंका प्रीमियर लीग से उन्हें एशियन कंडिशंस को अडॉप्ट करने में मदद मिलेगी. एशिया में एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे कई बड़े टूर्नामेंट होने हैं. बाबर बोले,

'जब भी आप अलग लीग्स खेलते हैं, अलग-अलग कंडिशंस से आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है. मैं अच्छा परफॉर्म करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करता हूं. मैं एशिया के अलग-अलग बोलर्स को फेस करते हुए अलग-अलग कंडिशंस को अडॉप्ट करूंगा.

क्योंकि हमें एशिया में बहुत सारी क्रिकेट खेलनी है. हमारे पास एशिया कप है, अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाली सीरीज़ है और फिर वर्ल्ड कप भी. मैं फ़ोकस रखने, कंडिशंस को अडॉप्ट करने और अच्छे स्पिनर्स के साथ खेलकर ऐसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयारी करने की कोशिश करता हूं.'

बाबर आज़म की टीम की कप्तानी डिकवेला कर रहे हैं. जबकि दाम्बुला ऑरा की कप्तानी कुशल मेंडिस, गाले टाइटंस की दसुन शनाका, बी-लव कैंडी की वानिंदु हसरंगा और डिफेंडिंग चैंपियंस जाफना किंग्स की कप्तानी तिसारा परेरा कर रहे हैं.

वीडियो: हार्दिक की टीम में होगा बदलाव, इस प्लेयर को मिलेगा मौका?

Advertisement

Advertisement

()