फेडरर को देख बाबर ने कहा 'इसका क्या नाम था यार...'
रॉजर फेडरर ने हाल ही में संन्यास लिया है.

बाबर आजम (Babar Azam). एशिया कप में इनके फॉर्म पर सवाल उठे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फिलहाल चल रही T20 सीरीज़ में बाबर ने आलोचकों की बोलती बंद कर दी. हालांकि, बाबर को ट्विटर पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. वजह हैं रॉजर फेडरर. हां, सही पढ़ा आपने. हम टेनिस लेजेंड फेडरर की ही बात कर रहे हैं. अब वजह भी सुन लीजिए.
दरअसल हाल ही में रॉजर फेडरर ने टेनिस को अलविदा कहा. 24 साल के करियर और 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने के बाद फेडरर ने जब ये घोषणा की, तब दुनिया भर के सुपरस्टार्स ने उन्हें संदेश भेजा. विराट कोहली से लेकर सचिन तेंडुलकर से लेकर सेरेना विलियम्स, सब ने सोशल मीडिया पर फेडरर के लिए अपने-अपने दिल की बात लिखी. ऐसा ही कुछ बाबर ने भी किया. बाबर ने फेडरर को फेयरवेल देते हुए ट्वीट किया और लिखा,
महान व्यक्तित्व, आदर्श, आपका रिटायरमेंट अच्छा रहे. आप वाकई में महान हैं.
पर ये ट्वीट बाबर पर उलटा पड़ गया. कुछ खुदाई एक्सपर्ट्स ने इसके बाद बाबर का एक वीडियो वायरल कर दिया है. इस वीडियो में बाबर फेडरर को पहचान नहीं पा रहे हैं. वीडियो में बाबर को रॉजर फेडरर का नाम नहीं याद आ रहा है. वीडियो एक चैट शो का है. बाबर फेडरर का नाम नहीं बता पाते हैं और बाद में हंसने लगते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने बाबर का जमकर मजाक बनाया.
रॉजर फेडररफेडरर टेनिस इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. फेडरर पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम जीते थे. टेनिस रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक नंबर वन पर बने रहने का रिकॉर्ड भी फेडरर के ही नाम है. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विंबलडन और पांच यूएस ओपन टाइटल्स जीते हैं. वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार 10 ग्रैंडस्लैम टाइटल जीते हैं. फेडरर के नाम एक और रिकॉर्ड है. फेडरर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार एक साल के अंदर चारों ग्रैंडस्लैम्स का फाइनल खेला.
बाबर के बारे में बात करें तो फिलहाल वो इंग्लैंड के खिलाफ सात मैच की T20 सीरीज़ खेल रहे हैं. इस सीरीज़ के दूसरे मैच में बाबर ने 66 बॉल पर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी. चार मैच के बाद सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर है.
शोएब मलिक की तुलना MS धोनी से कैसे कर गए कामरान अकमल?

.webp?width=60)

