The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar Azam fails against India in t20 world cup gets out cheaply

बाबर आजम की ‘Boozebumps’ वाली इनिंग्स, अक्षर पटेल ने नचाया

जहां टीम को बचाने की बात आई, बाबर भाई ने गिव अप कर दिया.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 10:00 PM IST)
Babar Azam fails against India in t20 world cup gets out cheaply
बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए. 71 के स्ट्राइक रेट से. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Babar Azam. पाकिस्तान के स्टार बैटर. जिन्हें उनके देश में ‘किंग’ भी कहा जाता है. लेकिन पाकिस्तान का ये किंग T20 World Cup में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाया है. भारत के खिलाफ मैच में भी बाबर का वही हाल रहा. जहां टीम को बचाने की बात आई, बाबर भाई ने गिव अप कर दिया.

176 रन चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए शुरुआत से ही ये स्कोर पहाड़ जैसा हो गया. पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान को चलता किया. उनका खाता भी नहीं खुला. दूसरे ओवर में पेसर जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब को पवेलियन भेजा. वो 6 रन ही बना सके.

इसके बाद क्रीज पर आए बाबर आजम. टीम के 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी. कप्तान सलमान आगा भी साथ में मौजूद थे. लेकिन सबसे पहले आगा ने अपना विकेट दिया. उन्हें बुमराह ने आउट किया. वो सिर्फ चार रन बना पाए.

क्रीज पर उस्मान खान बाबर का साथ देने आए. उस्मान तो थोड़ी देर विकेट पर टिके. लेकिन बाबर चलते बने. दोनों के बीच 17 गेंद में 21 रनों की पार्टनरशिप हुई. जिसमें बाबर ने सिर्फ 2 रन बनाए.

पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की बॉल को बाबर स्लॉग स्वीप करने गए. क्रॉस खेलने के चक्कर में वो बॉल पूरी तरह मिस कर गए. और बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए. 71 के स्ट्राइक रेट से.

BBL खेलने गए बाबर आजम की बैटिंग को लेकर तब से लगातार आलोचना हो रही है. टूर्नामेंट में 11 मैचों में उन्होंने 202 रन बनाए थे.  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103 के आसपास था. 

ईशान ने 77 रन बनाए 

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ही ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.

तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए.

वीडियो: "बाबर आजम एक फ्रॉड है", शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी बैटर को लेकर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()