The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar Azam and Mohd Rizwan have three 100 plus partnerships in T20 World Cup only pair to achieve that Pak beat New Zealand by seven wickets in T20 World Cup 2022

बाबर-रिज़वान ने फाइनल में भी ये किया, तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी!

फाइनल में जगह बना चुका है पाकिस्तान.

Advertisement
Mohd Rizwan Babar Azam register 3rd 100+ partnership in T20 World CUp
मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
9 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 9 नवंबर 2022, 06:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. कुछ दिनों पहले जिस टीम का सुपर 12 स्टेज से बाहर होना पक्का हो गया था, उसका फाइनल तक पहुंचना किसी आश्चर्य से कम नहीं है. पर शायद यही क्रिकेट की खूबसूरती है. नीदरलैंड्स ने जैसे ही साउथ अफ्रीका को हराया, T20 वर्ल्ड कप के कई समीकरण बदल गए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

सेमीफाइनल में पाक का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. इस मैच में पाकिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको एक रिकॉर्ड के बारे में बता देते हैं, जिसे सुनकर पाकिस्तान के फ़ैन्स खुश हो जाएंगे, और दूसरे फाइनलिस्ट के फ़ैन्स चिंतित हो जाएंगे. इस मैच से पहले कई रिपोर्ट्स में ये चर्चा थी कि मोहम्मद हारिस को ओपनिंग की जिम्मेदारी देकर बाबर आजम नंबर तीन पर बैटिंग करने आएंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. बाबर ने रिजवान के साथ ओपनिंग की. बाबर और रिजवान ने 105 रन की पार्टनरशिप बनाकर T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बाबर और रिजवान के नाम ये तीसरी 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप है. ये इकलौता ऐसा पेयर है, जिसके नाम तीन 100+ रन की पार्टनरशिप हो. बाबर-रिजवान की पहली 100+ पार्टनरशिप आई थी 24 अक्टूबर को. ये मैच इंडिया के खिलाफ दुबई के स्टेडियम में खेला गया था. 152 का टार्गेट चेज़ करते हुए बाबर-रिजवान ने बिना विकेट गंवाए 152 रन बना दिए थे. इसके बाद 2 नवंबर 2021 को नामीबिया के खिलाफ बाबर और रिजवान ने 113 रन की पार्टनरशिप बनाई थी. ये मैच अबू धाबी के स्टेडियम में हुआ था. और अब, न्यूजीलैंड के खिलाफ़ इस जोड़ी ने अपनी तीसरी 100+ पार्टनरशिप बना ली है.

Image embed

# Pak vs NZ में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. फिन एलन चार रन बनाकर लौट गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और केन विलियमसन ने एक छोटी-सी पार्टनरशिप बनाई. धीमी पिच पर लगातार न्यूजीलैंड की बैटिंग अटकी नज़र आई. हालांकि डैरिल मिचेल ने 35 बॉल पर 53 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड को 150 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान के सामने 153 का टार्गेट था.

पाकिस्तान को कैसी शुरुआत मिली, ये हमने आपको पहले ही बता दिया है. बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद हरिस ने 30 रन की पारी खेल लगभग मैच को ख़त्म ही कर दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. अगर पाकिस्तान 13 नवंबर को ये फाइनल जीत जाती है, तो वो वेस्ट इंडीज़ के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम होगी जिसने दो T20 वर्ल्ड कप जीते हों. हालांकि, अभी इनके रास्ते में इंडिया या इंग्लैंड हैं. इस चैलेंज पर पाकिस्तान खरा उतरता है या ढह जाता है, ये देखना होगा.

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement

Advertisement

()