गुजरात में चुनावों की अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन चुनावी तापमान यहीं सबसेज़्यादा है. पीएम लगभग हर हफ्ते राज्य का दौरा कर रहे हैं और राहुल गांधीबोरिया-बिस्तर समेत गुजरात में डटे हुए हैं. 24 अक्टूबर, 2017 को इन दोनों कीधड़कनें बढ़ाने वाले सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं. एक्सिस माय इंडिया ने इंडियाटुडे समूह के लिए गुजरात की सभी सीटों पर एक महीने तक खाक छानी, हज़ारों लोगों सेबात की और मालूम किया कि इस चुनावी मौसम उनका मूड कैसा है.सर्वे के मुताबिक भाजपा राज्य में अपने बूते सरकार बना तो लेगी पर वो कांग्रेस सेउस इलाके में मात खा जाएगी जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात केमुख्यमंत्री विजय रुपानी आते हैं. माने सौराष्ट्र-कच्छ और उत्तर गुजरात. इसे समझनेके लिए नीचे नज़र आ रहे आंकड़ों पर नज़र डालेंःकिसको कितनी सीटें-भारतीय जनता पार्टी - 115-25कांग्रेस + अल्पेश ठाकोर + जिग्नेश मेवानी - 57-65हार्दिक पटेल समर्थित पार्टी - 0अन्य (वाघेला, आम आदमी पार्टी) - 0-3संभावना है कि सीएम विजय रुपानी और पीएम मोदी के इलाके में भाजपा कांग्रेस से पीछेरह जाए सर्वे का अनुमान है कि अगर हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ जाते हैं तो कांग्रेस कावोट शेयर 40 फीसदी पहुंच जाता है. कांग्रेस की सीटें बढ़कर 62-71 तक हो जाएंगी औरभाजपा की सीटें कुछ घटकर 110-120 पर आ जाएंगी. ये सीटें गुजरात क्षेत्रवार गुजरातमें ऐसे बंटी हैं-.......................................सौराष्ट्र और कच्छ उत्तर गुजरात मध्य गुजरात दक्षिण गुजरातभारतीय जनता पार्टी - 26 (43%) 13 (43%) 46 (51%) 30 (54%)कांग्रेस + अल्पेश ठाकोर - 27 (44%) 19 (44%) 15 (38%) 5 (33%)+ जिग्नेश मेवानी +हार्दिक पटेलअन्य - 1 (13%) 0 (13%) 0 (11%) 0 (13%)उत्तर गुजरात. प्रधानमंत्री मोदी का ज़िला मेहसाना यहीं है (फोटोः विकिमीडियाकॉमन्स)सर्वे अगर सही साबित होता है तो 54 सीटों वाले सौराष्ट्र-कच्छ में भाजपा कांग्रेससे एक सीट पर पीछे रह जाएगी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी का ज़िला राजकोटइसी इलाके में पड़ता है. इसी तरह 32 सीटों वाले उत्तर गुजरात में भाजपा कांग्रेस सेतीन सीट पीछे छूट रही है. उत्तर गुजरात में मेहसाणा ज़िला पड़ता है जहां वडनगर नामकी जगह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं से आते हैं.गुजरात वो राज्य है जहां साल दर साल बतौर सीएम नरेंद्र मोदी का कद भाजपा में औरभाजपा से बाहर लगातार बढ़ता गया. 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी इतने ताकतवरहो गए थे कि ये सवाल बचा ही नहीं कि भाजपा का पीएम कैंडिडेट कौन होगा. अपने नाम कीलहर पर सवार होकर मोदी सीएम से पीएम बने. इसलिए पीएम और पूरी भाजपा के लिए गुजरातविधानसभा चुनाव एक राज्य भर के चुनाव नहीं है. ऐसे में पार्टी कतई नहीं चाहेगी किपीएम मोदी के अपने इलाके में भाजपा किसी भी तरह से कमज़ोर दिखे.सौराष्ट्र. यहां के राजकोट से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी आते हैं(फोटोःविकिमीडिया कॉमन्स)प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली जाने के बाद से गुजरात में एक वैक्यूम बना हुआ है.आनंदीबेन पटेल इतने समय सीएम रही ही नहीं कि उसे भर दें. विजय रुपानी ने भी कुछ समयपहले ही सत्ता संभाली है. ऐसे में वो ज़रूर चाहेंगे कि उनके इलाके से भाजपा सबसेबड़ी पार्टी बनकर उभरे ताकि पार्टी में उनकी स्थिति मज़बूत हो. इस हिसाब से हालियासर्वे रुपानी के लिए वेक-अप कॉल की तरह समझा जा सकता है.एक्सिस माय इंडिया सर्वे में शामिल लोगों से गुजरात चुनावों से जुड़े कुछ सवाल पूछेगए. उनके जवाब ये रहे-1. आप किसे गुजरात का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?विजय रुपानी - 34% शक्ति सिंह गोहिल - 19% भरत सिंह सोलंकी - 11% अमित शाह - 10% हार्दिक पटेल - 6%आनंदी बेन पटेल - 5% अर्जुन मोडवाडिया - 5% नितिन पटेल - 4% मधुसूदन मिस्त्री - 2% अन्य - 4%2. चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?महंगाई - 32% रोजगार - 24% विकास - 16% सड़क - 9% पानी - 6% खेती की सुविधाएं - 4% बिजली - 3% फसलों का दाम - 2% कानून-व्यवस्था - 1% अस्पताल/ स्वास्थ्य सुविधाएं - 1% स्कूल - 1% अन्य -2%3.क्या आप राज्य सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं?संतुष्ट - 38% असंतुष्ट - 49% गुस्से में हैं - 7% पर्याप्तनहीं है - 2% नहीं जानते - 4%4.क्या आप जीएसटी लागू होने से संतुष्ट हैं?हां - 38% नहीं - 51% नहींजानते/ नहीं कह सकते - 11%5. क्या नोटबंदी से फायदा हुआ है?हां - 44% नहीं - 53% नहीं कहसकते/ नहीं जानते - 3%6.वर्तमान मोदी सरकार के कामकाज के बारे में आपका क्या आंकलन है?बहुत अच्छा - 25% अच्छा - 49% खराब - 17% बहुत खराब - 9%7.क्या बुलेट ट्रेन चलाना चाहिये ?हां - 58% नहीं - 35% नहीं कह सकते/ नहीं जानते - 7%8. मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात को फायदा पंहुचा है ?हां - 66% नहीं - 31% नहीं कह सकते/ नहीं जानते - 3%--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप बुलेटिनः गुजरात चुनाव में वो गंद मचने लगी है, जिसका किसी को अंदाजा नहींथाऔर पढ़ेंःगुजरात में किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है लेटेस्ट सर्वेहिमाचल प्रदेश में अबकी बार किसकी सरकार, जानिए लेटेस्ट सर्वे के नतीजेशांता कुमार के होमग्राउंड पर मोदी ने अपना कैंडिडेट उतार दिया है