ICC T20 विश्वकप 2021 का समापन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेटसे हराकर पहला T20 खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खाते में आठवींICC ट्रॉफी आ गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी और उनके स्टार बल्लेबाज़ डेविडवॉर्नर बने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट. और ये बात पाकिस्तानी क्रिकेट फ़ैन्स हज़मनहीं कर पा रहे हैं. दरअसल डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट खिताब मिलने केबाद पाकिस्तानी फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन छेड़ दिया. वे लगातार सोशलमीडिया पर लिख रहे हैं कि हमारे लिए तो बाबर आज़म ही प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट हैं.आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ने क्या कहा. सबसे पहले बात पूर्वपाकिस्तानी पेसर शोएब अख़्तर की. जैसे ही वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनागया. अख़्तर ने लिखा, 'मैं सच में ये देखने के लिए उत्सुक था कि बाबर को प्लेयर ऑफद टूर्नामेंट मिलेगा. निश्चित तौर पर अनुचित निर्णय.'Was really looking forward to see @babarazam258 becoming Man of the Tournament.Unfair decision for sure.— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 14, 2021 शोएब के बाद तो सोशल मीडिया परकई पाकिस्तानी फ़ैन्स ऐसे ट्वीट्स की बाढ़ ले आए. अब्दुल्लाह नाम के यूज़र ने लिखा,'मेरे किंग बाबर आजम का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अवॉर्ड लूट लिया गया.'My King Babar Azam got robbed of player of the tournament award.— Abdullah (@michaelscottfc) November 14, 2021 जवेरिया शाहिद राणा ने लिखा, 'कौनपरवाह करता है, बाबर आज़म मेरे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं.'Who cares? Babar Azam is "My Player of the Tournament" ! #T20WorldCupFinalpic.twitter.com/RPeYlqbJOu— Javeria Shahid Rana (@javeriiiiia) November 14, 2021 हारून ने लिखा, 'वार्नर केप्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने से ये फैक्ट नहीं बदलेगा कि यहां सिर्फ एक किंग हैबाबर आज़म.'Don't let warner winning POT distract you from the fact that there's only oneking and that's Babar Azam pic.twitter.com/4TdKAsYJyi— Haroon (@ThisHaroon) November 14, 2021 खलीज नाम के एक पेज ने लिखा, 'रीट्वीटकीजिए अगर आपको भी लगता है कि BCCI के पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते बाबर आज़म मैन ऑफद टूर्नामेंट बनने से चूक गए.'Retweet if you think #BabarAzam lost Man of the Tournament Award due to BCCIbias. #T20WorldCupFinal @ICC @BCCI @TheRealPCB— Khaleej Mag (@KhaleejMag) November 14, 2021 फैसल खान ने भी ऐसा ही कुछ ट्वीटकिया. उन्होंने लिखा, 'बाबर आज़म ने छह मैचों में 303 रन बनाए, वॉर्नर ने सात मैचोंमें 289 रन बनाए. लेकिन ICC ने फिर भी वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना. येICC का अनुचित व्यवहार है.'Babar Azam scored 303 runs in 6 matches.David Warner scored 289 runs in 7 matches. But ICC still declared David Warnerplayer of the tournament. This is unfair treatment with Pakistan by hypocriteICC.#T20WorldCupFinal#playerofthetournament#NZvAUS#T20WCFinalpic.twitter.com/UgmUbxZVxr — (@KaliwalYam) November 14, 2021 क्यों उठ रहे हैं येसवाल? दरअसल इस विश्वकप में सबसे ज़्यादा रन बाबर आज़म के ही नाम हैं. बाबर आज़म ने303 रन बनाए. उन्होंने छह पारियों में चार अर्धशतकों के साथ ये कारनामा किया. जबकिइस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने इस विश्वकप में 289 रनबनाए. उन्होंने सात पारियों में 48 की औसत से तीन अर्धशतक भी लगाए. पाकिस्तानीफै़न्स का सवाल ये है कि वॉर्नर के बाबर से 14 रन कम हैं. ऐसे में फिर क्यों उन्हेंप्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट दिया गया? हालांकि वह इस बात पर ध्यान नहीं दे रहेकि डेविड वॉर्नर ने टूर्नामेंट के दो नॉकआउट मैचों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शनकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चेज़ करते हुएमुश्किल परिस्थिति में 49 रनों की पारी खेली. इसके बाद फाइनल में न्यूज़ीलैंड केखिलाफ भी उन्होंने 53 रन बनाकर टीम की जीत लिखी. जिसकी वजह से वॉर्नर को ये अवॉर्डदिया गया.