ऋषभ पंत ने गाबा में महेंद्र सिंह धोनी का कौन सा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया?
एक थे धोनी एक हैं ऋषभ.
Advertisement

ऋषभ पंत ने इस टेस्ट मैच में अपने करियर के 1000 टेस्ट रन पूरे किए बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के रेकॉर्ड को भी तोड़ दिया. भारत ने यह टेस्ट मैच 3 विकेट से जीत लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋषभ पंत (rishabh pant) ने जब करियर की शुरुआत की थी, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन वह भारत के महानतम विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने यह कर दिखाया है. गाबा टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऋषभ पंत 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय विकेटकीपर बन गए.
बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत, जब गाबा टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके टेस्ट करियर के खाते में 976 रन थे. पहली पारी में 23 रन बनाने वाले पंत ने दूसरी पारी में 89 रन कूट दिए. इसके साथ ही उन्होंने भारत के महानतम विकेट कीपर बल्लेबाज धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऋषभ पंत ने टेस्ट में एक हजार रन पूरा करने में महेंद्र सिंह धोनी से भी कम वक्त लिया है.
# धोनी को पछाड़ा
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के लिए 26 पारियां लीं. दूसरी तरफ धोनी ने 1000 रन बनाने के लिए 32 पारियां खेलीं थीं. भारत के लिए फारुख इंजीनियर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 37, नयन मोंगिया ने 39, सैयद किरमानी ने 45 और किरन मोरे ने यह काम 50 इनिंग में पूरा किया था.
गाबा में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पंत ने जम कर छकाया. पंत ने अपनी पारी ने 9 चौके और एक छक्का लगाया. पंत ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली. भारत ने चौथा टेस्ट 3 विकेट से जीत कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 33 साल से नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें धूल चटा दी.

