ये पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर
हमसे ही शिकस्त खाते हैं, हवा में उड़ते कंगारू.
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम 32 सालों के बाद ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच हारी है और हराया भारतीय टीम ने है. (तस्वीर: एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन टेस्ट में हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर एक बार फिर से कब्ज़ा कर लिया है. भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से मात दी. साल 1988 के बाद यह गाबा में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है. मजे की बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया की किसी स्ट्रीक को तोड़ा हो. भारत कई बार ऐसा कर चुका है.
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारतीय टीम के ऐसे ही कारनामों के बारे में बताएंगे.
#1
2 बार रोका अश्वमेध का घोड़ा
2008 में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रचंड फॉर्म में थी. सीरीज़ के पहले 2 मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत का सिलसिला 16 टेस्ट तक पहुंच चुका था. इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का यह क्रम तोड़ दिया. टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच में 72 रनों से जीत दर्ज की थी. पर्थ टेस्ट में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के लिए इरफ़ान पठान को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया था.
इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 टेस्ट जीत पर भी भारतीय टीम ने ही ब्रेक लगाए थे. ये साल 2001 था. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर थी. सीरीज़ का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाई थी लेकिन अगले ही टेस्ट में कोलकाता में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस मैच में लक्ष्मण ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की थी. फॉलोऑन खेलते के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की थी.
लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया के नाम ही है. और दोनों बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार 17वां टेस्ट मैच जीतने से रोका था.
#2
ब्रिसबेन विजेता एशियन
19 जनवरी 2021 को ब्रिसबेन में टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में टेस्ट मैच मैच हराने वाली पहली एशियन टीम बन गई है. जब 2008 में भारतीय टीम ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, उस वक्त भी भारतीय टीम पर्थ में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियन टीम थी.
#3
जब वन-डे में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर
2016 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. वन-डे सीरीज़ जारी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर में लगातार 19 वन-डे मैच जीत चुकी थी. सीरीज़ के शुरुआती 4 मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिए. आख़िरी मैच सिडनी में खेला जाना था. इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में मनीष पांडे ने नॉट आउट शतक बनाया था और जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की थी.
#4
32 साल बाद ब्रिस्बेन में हराया
ब्रिसबेन के जिस मैदान में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला गया, वहां ऑस्ट्रेलिया की टीम आख़िरी बार 1989 में हारी थी. माने भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 32 सालों के बाद ब्रिसबेन में हराया है. अरे! ये तो एक और स्ट्रीक टूट गई.
So Much Paine

