The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australian open: Rafael Nadal loses his racquet in the first round match

जब बीच मैच के दौरान गायब हो गया रफाएल नडाल का रैकेट...!

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे नडाल

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 03:30 PM IST)
Rafael Nadal, Australian open, racquet
नडाल के रैकेट हुआ गायब (Twitter/ATPTour)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रफाएल नडाल (Rafael Nadal). वर्ल्ड के ग्रेटेस्ट टेनिस प्लेयर्स में एक. 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल इन दिनों ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. जहां वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी ने सेकंड राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले राउंड के मैच में नडाल ने इंग्लैंड के जैक ड्रैपर को हरा दिया. हालांकि इस मैच के दौरान नडाल एक समय बड़ी मुश्किल में भी फंस गए.

मैच के बीच में ही नडाल का रैकेट गायब हो गया. जिस कारण वो बेहद परेशान नजर आए. चेंज ओवर के दौरान नडाल काफी देर तक रैकेट को ढूंढते रहे और उन्होंने अंपायर से इसकी शिकायत भी की. लेकिन बाद में ये पता चला कि स्पेनिश खिलाड़ी का रैकेट गलती से एक बॉल बॉय ले गया था.

# गायब हुआ Nadal का रैकेट

दरअसल ये वाकया मैच के पहले सेट के दौरान हुआ. जब नडाल ड्रैपर के खिलाफ 4-3 की बढ़त बनाए हुए थे. इसी दौरान जब नडाल चेंजओवर के वक्त अपना रैकेट बदलने गए तो उन्हें एक नया रैकेट गायब दिखा. ऐसे में नडाल ने काफी देर तक रैकेट को ढूंढा लेकिन वो मिला नहीं. हालांकि उन्हें तुरंत समझ आया कि बॉल बॉय मरम्मत के लिए गलत रैकेट ले गया है. उन्होंने इसको लेकर हंसते हुए अंपायर से कहा, 

‘बॉल बॉय मेरा रैकेट ले गया है. मुझे वह वापस चाहिए.’

मैच में देरी होता देख नडाल ने दूसरा रैकेट निकाला और वो फिर से मैच खेलने चले गए. हालांकि तुरंत ही ये साफ हो गया कि बॉल बॉय गलती से नए रैकेट को लेकर ठीक कराने चला गया था. बाद में इस रैकेट को सही सलामत नडाल को लौटा दिया गया. 

# 4 सेट में जीते नडाल

मैच की बात करें तो नडाल ने इसे चार सेट में 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से अपने नाम किया. 3 घंटे 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ने नडाल को कड़ी टक्कर दी. नडाल ने पहला सेट 7-5 से जीता लेकिन अगले सेट में ड्रैपर ने शानदार खेल दिखाते हुए इसे 6-2 से जीत सबको चौंका दिया. हालांकि इस बाद नडाल ने शानदार वापसी की और अगले दो सेट को आसानी से जीत मैच को अपने नाम कर लिया. दूसरे दौर में नडाल का सामना अमेरिका के मैकेंजी मैकडॉनल्ड के साथ होगा.

वीडियो: रफाएल नडाल किस वजह से विम्बल्डन 2022 से हुए बाहर

Advertisement

Advertisement

()