स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रफाएल नडाल छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मेंपहुंच गए हैं. पहले सेमीफाइनल में नडाल की भिड़ंत इटली के मैटियो बेरेटिनी से थी.चार सेट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 के अंतर सेमात दी. इसके साथ ही 35 साल के नडाल किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वालेचौथे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. ये नडाल का 29वां ग्रैंडस्लैम फाइनल भी है. इससेपहले के 28 ग्रैंडस्लैम फाइनल में स्पैनिश दिग्गज ने 20 में जीत हासिल की है.जिसमें 13 फ्रेंच ओपन, दो विम्बलडन, चार यूएस ओपन और एक ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल है.इस समय नडाल, जोकोविच और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम के साथ संयुक्त रूप से पहलेनंबर पर काबिज हैं. लेकिन अब नडाल के पास 21वां स्लैम जीतकर जोकोविच और फेडरर कोपीछा छोड़ने का सुनहरा मौका है.It's a sixth #AusOpen final for @RafaelNadal 🙌He outlasts Matteo Berrettini in a 6-3 6-2 3-6 6-3 thriller 👏 #AusOpen ·#AO2022 🎥: @wwos · @espn · @eurosport · @wowowtennis pic.twitter.com/UIbtfGbKvq— #AusOpen (@AustralianOpen) January 28, 2022 #Rafael Nadal vs Berrettini बतादें कि मुकाबले में नडाल ने पहले सेट से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया. इटली केखिलाड़ी बेरेटिनी ने शुरुआत में ही कई गलतियां की. जिसकी वजह से स्पैनिश दिग्गज नेजल्द ही 3-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, बेरेटिनी ने वापसी की कोशिश की. लेकिन पहलेसेट का स्कोर 6-3 से नडाल के पक्ष में रहा. दूसरे सेट में नडाल ने अपना दबदबा औरबढ़ाते हुए इसे 6-2 के अंतर से अपने नाम किया. लगा कि नडाल सीधे सेट्स में हीबेरेटिनी को मात देकर फाइनल में जगह बना लेंगे. लेकिन मैटियो बेरेटिनी ने तीसरे सेटमें नडाल को 6-3 से शिकस्त दी. इसके बाद चौथे सेट में रफाएल नडाल ने मैटियोबेरेटिनी को कोई मौका न देते हुए इसे 6-3 से अपने किया. और 29वीं बार ग्रैंडस्लैमफाइनल में जगह बना ली. मुकाबला जीतने के बाद रफाएल नडाल ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियन ओपनशानदार इवेंट है. जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा कि मैं अनलकी रहा हूं. क्योंकिअपने करियर के दौरान कई बार चोटिल हुआ. मैंने यहां पांच दफा बढ़िया चांसेज के साथफाइनल खेला है. सबसे बेस्ट 2012 में नोवाक और 2017 में रोजर के खिलाफ रहा, जहां मैंजीत के काफी क़रीब पहुंचा था. लेकिन लकी भी हूं कि अपने करियर के दौरान कम से कम एकबार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पाया. 2009 में रोजर के खिलाफ. मैंने 2022 के बारे सोचानहीं था. बस यहां अपना गेम एन्जॉय कर रहा हूं.' बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 केफाइनल में रफाएल नडाल का सामना दनील मेदवेदेव और स्टेफानोस सितसिपास के बीच दूसरेसेमीफाइनल के विजेता से होगा.