स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रफाएल नडाल (Rafael Nadal) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन केचौथे राउंड में जगह बना ली है. मेलबर्न पार्क में खेले गए तीसरे राउंड के मुकाबलेमें रफाएल नडाल ने रूसी खिलाड़ी करेन खाचानोव को मात दी. चार सेट तक चले इस मुकाबलेको नडाल ने 6-3 6-2 3-6 6-1 के अंतर से जीता. एक अन्य मुकाबले में इटली के माटेओबेरेटिनी ने स्पेन के कार्लोस अल्कारास को शिकस्त देकर चौथे राउंड में जगह पक्कीकी. बता दें कि ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट करेन खाचानोव के खिलाफ रफाएल नडाल को जीत केलिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. पहले सेट में नडाल ने जल्दी ही 3-0 की बढ़त बनाली. और सर्व में सिर्फ एक पॉइंट ही गंवाया. 2009 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नडालने पहले सेट को 6-3 से अपने नाम किया. और दूसरे सेट में भी अपना दबदबा कायम रखतेहुए इसे 6-2 से जीता. लेकिन तीसरे सेट में रूसी खिलाड़ी ने शानदार वापसी की.The dream is still alive ✨🇪🇸 @RafaelNadal defeats Karen Khachanov 6-3 6-2 3-6 6-1 to advance to thefourth round at the #AusOpen for the 15th time.#AO2022pic.twitter.com/MRVpuFm5JM — #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2022 खाचानोवने शुरुआती समय में ब्रेक पॉइंट बचाते हुए नडाल के खिलाफ 3-1 की बढ़त हासिल की. औरफिर 6-3 से तीसरा सेट अपने नाम किया. लगा कि करेन अगला सेट जीतकर मैच को पांचवेंसेट तक ले जाएंगे. लेकिन नडाल जल्दबाजी में दिखे. चौथे सेट में शानदार खेल दिखातेहुए रूसी खिलाड़ी को गेम में वापसी का कोई मौका नहीं दिया. 6-1 के अंतर से चौथा सेटजीतकर नडाल ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली. #Berrettini vs Carlos एक अन्यमुकाबले में 2021 के विम्बलडन फाइनलिस्ट माटेओ बेरेटिनी हारते-हारते बचे. माटेओबेरेटिनी ने स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कारास को मात दी. चार घंटे और 10 मिनटचले इस मैराथन मुकाबले को माटेओ बेरेटिनी ने 6-2, 7-6 (7/3), 4-6, 2-6, 7-6 (10/5)के अंतर से जीता. पहले सेट में माटेओ बेरेटिनी काफी कंट्रोल में दिखे. और बड़ी आसानीसे सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया. लेकिन दूसरे सेट में कार्लोस ने माटेओ बेरेटिनी केपसीने छुड़ा दिए.ESCAPE FROM ALCARAZ 🔓Matteo Berrettini survives against Alcaraz in Melbourne 6-2 7-6 4-6 2-6 7-6 tobook his place in the last 16 of the #AusOpen pic.twitter.com/4Msk4H4dUr —Tennis TV (@TennisTV) January 21, 2022 कार्लोस अल्काराज ने बढ़िया खेल दिखाया. औरमाटेओ बेरेटिनी को एक-एक पॉइंट के लिए तरसा दिया. दूसरे सेट का परिणाम टाई-ब्रेकरमें निकला. जिसे इटली के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी ने 7-3 से अपने नाम किया. इसके बाद25 साल के स्पैनिश खिलाड़ी ने पलटवार करते हुए तीसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया. औरमुकाबले को चौथे सेट तक खींचा. इसी दौरान माटेओ बेरेटिनी को टखने में तकलीफ हुई औरउन्हें ट्रीटमेंट लेना पड़ा. कार्लोस ने मोमेंटम जारी रखते हुए चौथे सेट को 6-2 केअंतर से अपने नाम किया. इसके बाद मैच का फैसला पांचवें और आखिरी सेट में हुआ. जिसेटाई-ब्रेकर में माटेओ बेरेटिनी ने 10-5 के अंतर से अपने नाम किया. अब चौथे राउंडयानी अंतिम-16 में माटेओ बेरेटिनी का सामना पाब्लो करैनो बुस्ता से होगा. जिन्होंनेतीसरे राउंड में अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को 6-4 7-5 6-7 (6-8) 6-3 से मात दी.