स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रफाएल नडाल 14वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन केक्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गए हैं. नडाल ने चौथे राउंड में एड्रियन मैनेरीनो को सीधेसेट्स में हराया. क्वॉर्टरफाइनल में उन्हें डेनिस शापोवलोव से भिड़ना होगा.शापोवलोव ने ओलंपिक चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर क्वॉर्टरफाइनल में जगहबनाई है. वहीं महिला सिंगल्स में नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ली बाटी ने अमांडाअनिसिमोवा को मात देकर अंतिम आठ में जगह बना ली. बता दें कि रफाएल नडाल ने फ्रांसके एड्रियन मैनेरीनो को सीधे सेट्स में 7-6 (16-14) 6-2 6-2 के अंतर से मात दी.हालांकि फ्रेंच खिलाड़ी ने स्पैनिश दिग्गज को पहले सेट में कड़ी टक्कर दी. पहला सेटही टाई-ब्रेकर पर खत्म हुआ. यह 28 मिनट तक चला, जिसे 16-14 से नडाल ने अपने नामकिया. इसके बाद दूसरे और तीसरे सेट में नडाल ने मैनेरीनो को टिकने नहीं दिया. दूसराऔर तीसरा सेट नडाल ने 6-2, 6-2 के अंतर से अपने नाम किया. और लगातार छठी बारऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई.A familiar sight @RafaelNadal • #AO2022 • #AusOpen pic.twitter.com/On4I9XB7Kd— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2022 मैच के बाद रफाएल नडाल ने मैनेरीनोकी तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी. नडाल ने कहा, 'मैं टाई-ब्रेकर के अंत में थोड़ा लकीथा. मेरे पास मौका था. लेकिन एड्रियन के पास भी पॉइंट हासिल करने का मौका था. पहलासेट काफी मजेदार और अहम रहा. साथ ही दूसरे सेट का सर्विस ब्रेक भी महत्वपूर्ण था.एड्रियन शानदार टेनिस खेल रहे थे. और उनके खिलाफ जीतना स्पेशल है.' एक अन्य मुकाबलेमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हार कासामना करना पड़ा. डेनिस शापोवलोव ने ज्वेरेव को सीधे सेटों में 6-3 7-6 (7-5) 6-3 सेहराया. ये पहला मौका है, जब 14वीं वरीयता प्राप्त शापोवलोव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन केअंतिम आठ में जगह बनाई है. अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शापोवलोव का सामनारफाएल नडाल से होगा.Advantage, Shapovalov @denis_shapo takes the first set 6-3 against AlexanderZverev.#AusOpen · #AO2022 pic.twitter.com/T7HNBQQz5f— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2022 # Ash Barty vs Anisimova महिलासिंगल्स में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ली बाटी ने अंतिम आठ में जगह बना लीहै. एश्ली बाटी ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मातदी. ये लगातार चौथा साल है, जब बाटी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में जगहबनाई है. अब क्वॉर्टरफाइनल में बाटी का सामना अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा.Brilliant Barty @ashbarty knocks out Amanda Anisimova 6-4 6-3 to advance to herfourth consecutive #AusOpen quarterfinal ✨: @wwos • @espn • @Eurosport • @wowowtennis #AO2022 pic.twitter.com/UB7HmjzJA7 —#AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2022 बता दें कि जेसिका ने चौथे राउंड केमुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त ग्रीस की मारिया साकारी को रोमांचक मुकाबले में7-6 (7-0), 6-3 के अंतर से मात दी. ये लगातार दूसरा साल है, जब जेसिका नेऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई है. वैसे बाटी और जेसिका के बीचआखिरी बार 2019 के फ्रेंच ओपन में भिड़ंत हुई थी. और वो मुकाबला एश्ली बाटी ने जीताथा.