डिफेंडिंग चैंपियन नेओमी ओसाका (Naomi Osaka) को बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है.ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गईं हैं. जबकि नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ली बाटीने आसान जीत के साथ चौथे राउंड में जगह बना ली है. महिला सिंगल्स के तीसरे राउंडमें नेओमी ओसाका को अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने मात दी. 2 घंटे और 16 मिनट चलेइस मुकाबले को अमांडा अनिसिमोवा ने 4-6, 6-4, 6-7 के अंतर से जीता.Giant slayer ⚔️🇺🇸 @AnisimovaAmanda knocks out defending champion Naomi Osaka 4-6 6-3 7-6[5]to advance to the fourth round of the #AO2022.#AusOpenpic.twitter.com/4FkZhER6hy — #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2022 इसमुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में जीत अमांडा कोमिली. इससे पहले चार बार की ग्रैंडस्लैम विनर नेओमी ओसाका ने मैच में जबरदस्तशुरुआत की. ओसाका ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया. लेकिन दूसरे सेट में अमांडाअनिसिमोवा ने ओसाका को चारो खाने चित कर दिया. रैंकिंग में नंबर 60 पर काबिज़अनिसिमोवा ने दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया. इसके बाद मैच का परिणाम तीसरे सेटमें निकला. जहां 20 साल की अमेरिकी खिलाड़ी ने टाई-ब्रेकर में ओसाका को 10-5 के अंतरसे हराकर मुकाबला अपने नाम किया. अब चौथे राउंड में अमांडा का सामना नंबर एक टेनिसखिलाड़ी एश्ली बाटी से होगा. जिन्होंने कमीला जॉर्जी को सीधे सेटों में 6-2 6-3 सेमात दी है. #Ash Barty vs Camila Giorgi बता दें कि एश्ली बाटी शानदार फॉर्म मेंहैं. और पिछले सीजन उन्होंने पांच WTA टाइटल अपने नाम किये थे. और अब उनकीनिगाहें अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर है. एश्ली बाटी ने 2020 में यहांसेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. जबकि 2019 और 2021 में वह क्वॉर्टरफाइनल तक खेलीथीं.A world No. 1️⃣ performance🇦🇺 @ashbarty cruises past Camila Giorgi 6-2, 6-3 to reach the second week inMelbourne#AusOpen pic.twitter.com/gmED1sZpXI — US Open Tennis (@usopen) January21, 2022 30वीं वरीयता प्राप्त कमीला जॉर्जी को हराने के बाद एश्ली बाटी ने कहा,'मेरे ख्याल से आज का खेल शानदार रहा. मैंने अपने सर्विस गेम पर काफी ध्यान दिया.और मोमेंटम को बनाए रखा. कमीला बहुत अच्छे से बॉल हिट करती है. 0-40 से पिछड़ने केबाद मैंने अच्छी वापसी की. और कुछ शानदार शॉट्स भी लगाए. कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शनरहा.' बता दें कि पिछले 44 सालों से किसी भी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी ने सिंगल्समें ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीता है. आखिरी बार 1978 में क्रिस्टीन ओ नील नेऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था. अब दो बार की ग्रैंडस्लैम विनर बाटी का सामना अनिसिमोवासे होगा. इससे पहले दोनों खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम में सिर्फ एक बार ही भिड़ी हैं. फ्रेंचओपन 2019 में बाटी ने अमांडा अनिसिमोवा को 6-7(4), 6-3, 6-3 से मात दी थी.