विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दनील मेदवेदेव ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपनके सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में मेदवेदेव ने कनाडा केयंग सेंसेशन फिलिक्स ऑजे आलियासिम को मात दी. जबकि अंतिम आठ के एक अन्य मुकाबले मेंस्टेफानोस सितसिपास ने इटली के यानिक सीनर को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी.और तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई. #Daniil Medvedev vsFelix Alliasime बता दें कि मेदवेदेव ने आलियासिम को 6-7 (4-7), 3-6, 7-6 (7-2),7-5, 6-4 के अंतर से हराया. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में मेदवेदेव के लिए ये मुकाबलासबसे मुश्किल रहा. शुरुआती दो सेट से पिछड़ने के बाद मेदवेदेव ने मुकाबले में शानदारवापसी की. और लगातार तीन सेट जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई. मुकाबले की शुरुआत मेंही मेदवेदेव और आलियासिम के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. और नतीजा ये रहा किपहले सेट का फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ. जिसे आलियासिम ने 7-4 से अपने नाम किया.पहला सेट हारने के बाद मेदवेदेव के चेहरे पर फ्रस्ट्रेशन साफ़ तौर पर झलक रही थी.मेदवेदेव को एक-एक पॉइंट के लिए पसीना बहाना पड़ा. दूसरे सेट में आलियासिम ने दबदबाबनाते हुए मेदवेदेव को 6-3 से मात दी. इसके बाद लगा कि 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपनफाइनलिस्ट के साथ सबसे बड़ा उलटफेर हो जाएगा. लेकिन मेदवेदेव तीसरे सेट में बच गए.Never count @DaniilMedwed out ♂️From two-sets-to-love down, the world No.2 completes the comeback to defeatFelix Auger-Aliassime 6-7(4) 3-6 7-6(2) 7-5 6-4 and advance to his secondconsecutive #AusOpen semifinal.#AO2022 pic.twitter.com/Pbel08qtGM — #AusOpen(@AustralianOpen) January 26, 2022 मेदवेदेव ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेकर मेंबेहतरीन खेल दिखाते हुए इसे 7-2 से अपने नाम किया. हालांकि चौथा सेट भी मेदवेदेव केलिए आसान नहीं रहा. एक वक्त स्कोर 5-5 से बराबर हो गया था. और मैच के दौरानआलियासिम के साथ ब्रेन फेड मोमेंट हुआ. जिसका खामियाज़ा भी उन्हें भुगतना पड़ा.दरअसल, जब स्कोर 5-5 से बराबरी पर चल रहा था, तभी मेदवेदेव के एक रिटर्न शॉटको आलियासिम ने छोड़ दिया. उन्हें लगा कि गेंद बाहर जा रही है. लेकिन गेंद साइडलाइनको टच कर रही थी. लिहाजा गेम 40-40 से बराबर हो गया. और फिर मेदवेदेव ने उन्हें कोईमौका ना देते हुए चौथा सेट 7-5 से अपने नाम किया. और मुकाबला पांचवें सेट में गया.इस दौरान आलियासिम को पैर में क्रैम्प हुआ. उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. इसकेबाद तो मैच में सिर्फ औपचारिकता ही बची. मेदवेदेव ने जल्दी ही 6-4 से पांचवां सेटऔर मैच अपने नाम कर लिया.Never forget @felixtennis, you did yourself proud #AusOpen • #AO2022pic.twitter.com/INADE8VXcv— #AusOpen (@AustralianOpen) January 26, 2022 #Tsitsipas vs Sinner वहींस्टेफानोस सितसिपास ने इटली के यानिक सीनर को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. विश्वरैंकिंग में नंबर चार पर काबिज सितसिपास को जीत दर्ज करने में ज्यादा मशक्कत नहींकरनी पड़ी. मुकाबला दो घंटा और छह मिनट तक चला. और सितसिपास ने सीधे सेट्स में सीनरको 6-3, 6-4, 6-2 के अंतर से मात दी.He didn't even blink @steftsitsipas through to the Australian Open semi-finalafter a dominant victory over Jannik Sinner! pic.twitter.com/tpDaCrylPS— Tennis TV (@TennisTV) January 26, 2022 मुकाबले में सितसिपास के दबदबे का अंदाजाआप इसी बात से लगा सकते हैं, कि सितसिपास के 14 सर्विस गेम में सीनर को एक भी ब्रेकपॉइंट नहीं मिला. अपनी शानदार जीत के बाद सितसिपास ने कहा, 'आज मेरी विनम्रता नेकाफी मदद की. क्योंकि मुझे पता था कि आज मेरा सामना एक शानदार खिलाड़ी से होने जारहा है. इसीलिए मैंने अपना ध्यान बस बढ़िया शॉट्स पर लगाया था. और मुझे उसमेंकामयाबी भी मिली. कोर्ट पर दर्शकों से इस तरह सपोर्ट मिलना अविश्वसनीय है.' बता देंकि सेमीफाइनल में ग्रीस के खिलाड़ी का सामना दनील मेदवेदेव से होगा. जबकि दूसरेसेमीफाइनल में रफाएल नडाल और मैटियो बेरेटिनी के बीच भिड़ंत होगी.