विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दनील मेदवेदव ने आसान जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन केचौथे राउंड में जगह बना ली है. तीसरे राउंड में दनील ने नीदरलैंड के बोटिक वान डेज़ानशुल्प को मात दी. वहीं चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास ने बेनोआ पेयरके खिलाफ मुश्किल जीत दर्ज की. जबकि महिला सिंगल्स में सिमोना हालेप को तीसरे राउंडमें आसान जीत मिली. बता दें कि US ओपन चैंपियन दनील मेदवेदेव ने बोटिक वान डेज़ानशुल्प को सीधे सेट में 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी. एक घंटे और 55 मिनट चले इसमुकाबले में रूसी खिलाड़ी ने बोटिक वान डे ज़ानशुल्प को वापसी का मौका नहीं दिया. अबअंतिम 16 में दनील मेदवेदेव का सामना अमेरिका के मैक्सिम क्रेसी से होगा.Second-seed Daniil Medvedev books his spot in the #AusOpen fourth round with a6-4, 6-4, 6-2 victory against Botic van de Zandschulp.pic.twitter.com/6T70IPHFGE— SuperSport 🏆 (@SuperSportTV) January 22, 2022 # Tsitsipas vs Benoit Paire एकअन्य मुकाबले में स्टेफानोस सितसिपास को बेनोआ पेयर के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मशक्कतकरनी पड़ी. चार सेट तक चले इस मुकाबले को सितसिपास ने 6-3, 7-5, 6-7 (2-7), 6-4 केअंतर से जीता. इससे पहले स्टेफानोस सितसिपास ने बेनोआ पेयर के खिलाफ पिछले तीनमुकाबलों में जीत दर्ज की थी. लिहाजा सितसिपास ने शुरुआती समय से ही पेयर पर मानसिकदबाव बनाना शुरू कर दिया.Hey Siri, tell @steftsitsipas he's into the fourth round at #AO2022 😅The world No.4 defeats Benoit Paire 6-3 7-5 6-7(2) 6-4 to secure a spot in thesecond week of the #AusOpen. pic.twitter.com/gFpwWbaYh6 — #AusOpen(@AustralianOpen) January 22, 2022 पहले सेट में सितसिपास ने पहला ब्रेक पॉइंटहासिल करते हुए जल्दी ही 3-0 की बढ़त हासिल की. और फिर 6-3 से सेट भी अपने नाम किया.दूसरा सेट जीतने के बाद सितसिपास को तीसरे सेट में मात मिली. टाई-ब्रेकर में बेनोआपेयर ने सितसिपास को जरा भी मौका नहीं दिया. और 7-2 के अंतर से टाई-ब्रेकर जीता.लेकिन चौथे सेट में सितसिपास ने शानदार वापसी की. और 6-4 के अंतर से गेम अपने नामकिया. मुकाबले के बाद विपक्षी खिलाड़ी बेनोआ पेयर की तारीफ करते हुए सितसिपास नेकहा, 'मैं इस जीत से काफी खुश हूं. हमारे खेल में बेनोआ टैलेंटेड खिलाड़ियों में सेएक हैं. उन्हें खेल की अच्छी समझ है. मेरे लिए आज की जीत काफी अहम थी. और रॉड लावाअरीना में दर्शकों के बीच खेलना स्पेशल है.' बता दें कि अब अंतिम 16 में दो बार केऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनलिस्ट सितसिपास का सामना टेलर फ्रिट्ज से होगा. #Halep vsKovinic महिला सिंगल्स में रोमानिया की सिमोना हालेप ने भी चौथे राउंड में जगह बनाली है. सिमोना हालेप ने डंका कोविनिच को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 के अंतर से मातदी. कोविनिच को हराने के बाद सिमोना ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना बेहद पसंदहै. और शायद इसी वजह से मैं बढ़िया मैच खेल पाती हूं. आज काफी गर्मी है. बावजूद इसकेमैं अच्छा महसूस कर रही हूं. और पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट भी हूं.'Sealed with a kiss 😘🇷🇴 @simona_halep sails past Danka Kovinic 6-2 6-1 and into Week 2.#AusOpen •#AO2022 pic.twitter.com/cgx0zULa2o — #AusOpen (@AustralianOpen) January 22, 2022बता दें कि पूर्व वर्ल्ड नंबर एक और दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सिमोना हालेप केलिए साल 2022 अच्छा रहा है. 14वीं वरीयता प्राप्त हालेप ने 2022 में अपने पिछलेआठों मुकाबले जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया ओपन से ठीक पहले सिमोना ने मेलबर्न समर सेटटाइटल अपने नाम किया था. रोम 2020 के बाद सिमोना का ये पहला WTA टाइटल भी था. आखिरीबार 2018 में सिमोना ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची थी. जहां उन्हें खिताबीमुकाबले में कैरोलिन वोजिन्याकी से हार का सामना करना पड़ा था. बहरहाल, अब चौथेराउंड में सिमोना हालेप का सामना फ्रांस की अलीज़े कॉनेट से होगा.