विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दनील मेदवेदेव (Daniil Medvedev) ने ऑस्ट्रेलियन ओपनके क्वॉर्टरफाइनल में जगह बना ली है. मेदवेदेव ने रोमांचक मुकाबले में अमेरिका केमैक्सिम क्रेसी को शिकस्त दी. जबकि महिला सिंगल्स में पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ीसिमोना हालेप को उलटफेर का शिकार होना पड़ा. सिमोना को अलीज़े कॉनेट ने मात देकरक्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई. बता दें कि मेदवेदेव को क्रेसी के खिलाफ जीत के लिएकड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस 24 साल के खिलाड़ी ने यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव को जबरदस्तटक्कर दी. और मुकाबला चार सेटों तक खींचा. जिसमें दो सेट का परिणाम टाई-ब्रेकर मेंनिकला. दूसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने क्रेसी को 6-2, 7-6 (7-4), 6-7 (4-7), 7-5के अंतर से मात दी. और इसके साथ ही लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन केक्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई.#2 Daniil Medvedev had to save a set point in the 2nd set, dropped the 3rd andworked extra hours in the but ends up beating Maxime Cressy 6-2, 7-6(4), 6-7(4),7-5 to reach the QFs at the #AusOpen.Medvedev finished with 60 winners and 11 unforced errors. Gets Auger-Aliassimepic.twitter.com/0560WSZOHN — José Morgado (@josemorgado) January 24, 2022 इस मैचमें काफी ड्रामा भी देखने को मिला. तीसरे सेट के दौरान मेदवेदेव को दाएं कूल्हे मेंदर्द महसूस हुआ. इसके बाद उन्हें फिजियो से ट्रीटमेंट लेना पड़ा. मुकाबले के दौरानक्रेसी के लेट सर्व करने पर मेदवेदेव अंपायर से उलझ बैठे. मामला चौथे सेट के तीसरेगेम का है. जब मेदवेदेव अंपायर पर चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा, 'किसने नियम बनायाऔर क्या है नियम. मैं टॉयलेट के लिए नहीं जा सकता था. लेकिन मैक्सिम सर्व करने केलिए सात सेकंड्स ले सकता है. और आप उन्हें कुछ कहते नहीं है.' बता दें किऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में क्रेसी के खिलाफ मुकाबले से पहले मेदवेदेव ने सिर्फ एकसेट ही गंवाया था. मेदवेदेव ने यह सेट दूसरे राउंड के मैच में निक किर्गियोज केखिलाफ गंवाया था. क्रेसी के खिलाफ जीत करने में मेदवेदेव के पसीने छूट गए. इस पररूसी खिलाड़ी ने कहा, 'मैंने मुश्किल मैच खेला है. ये काफी लंबा और मुश्किल था. चौथासेट सबसे मुश्किल था. क्योंकि जब भी मेरे पास ब्रेक पॉइंट होता था. मैक्सिम के पाससेकंड सर्व होता और वो अच्छे से लाइन पर हिट भी कर रहा था. जिसका मेरे पास जवाबनहीं था. मैं रिटर्न शॉट लगा नहीं पा रहा था.' बताते चलें कि क्वॉर्टरफाइनल मेंमेदवेदेव का सामना फीलिक्स ऑजे आलियासिम से होगा. जिन्होंने चौथे राउंड में मैरीनसिलिच को 2-6, 7-6, 6-2, 7-6 से मात दी. # Alize Cornet vs Simona Halep महिलासिंगल्स में दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सिमोना हालेप को उलटफेर का शिकार होनापड़ा. अलीज़े कॉनेट ने सिमोना हालेप को 6-4 3-6 6-4 से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में जगहबनाई. यह 2022 के नौ मैच में सिमोना हालेप की पहली हार है. रैंकिंग में 61वें नंबरपर काबिज़ अलीज़े कॉनेट के लिए ये जीत काफी स्पेशल है. वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैमके अंतिम आठ में पहुंची हैं.One for the HISTORY books 💙Thank you @alizecornet and @Simona_Halep 👏 #AusOpen • #AO2022pic.twitter.com/TyPE0XyudN — #AusOpen (@AustralianOpen) January 24, 2022 जीत केबाद अलीज़े कॉनेट ने कहा, 'पहली बार क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाना मेरे लिए सपनासाकार होने जैसा है. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है. ये मैजिक है. 30 मिनट केखेल के बाद मैंने सोचना बंद कर दिया था. मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था. मुझे कुछदिख नहीं रहा था और मेरे हाथ कांप रहे थे. मैं इसी मोमेंट के लिए लगातार टेनिसखेलती हूं. ताकि अपने इमोशंस को ज़ाहिर कर सकूं.' बता दें कि अब सेमीफाइनल में जगहबनाने के लिए अलीज़े कॉनेट का सामना डेनियली कॉलिन्स से होगा.