ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 को महिला सिंगल्स के फाइनलिस्ट मिल गए हैं. नंबर वन टेनिसखिलाड़ी एश बाटी (Ash Barty) ने मेडिसन कीज को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है.जबकि अमेरिका की डेनियल कॉलिंस ने इगा स्विआतिक को हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्रीकी है. ये पहला मौका है जब डेनियल कॉलिंस किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचीहैं. एश बाटी और मेडिसन कीज के बीच महिला सिंगल्स का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलागया. जहां सीधे बाटी ने सीधे सेट्स में मेडिसन कीज को 6-1, 6-3 के अंतर से मात दी.साल 1980 के बाद ये पहला मौका है, जब किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपनके फाइनल में जगह बनाई है.Made Down Under ™️🇦🇺 @ashbarty defeats Madison Keys 6-1 6-3 to become the first homerepresentative to reach the #AusOpen women's singles final since 1980. 🎥: @wwos• @espn • @eurosport • @wowowtennis #AO2022 pic.twitter.com/C7NtLJySmp —#AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2022 बाटी ने इससे पहले 2020 में सेमीफाइनलतक का सफर तय किया था. दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एश बाटी के लिए साल 2022शानदार रहा है. बाटी ने सिंगल्स में कुल 10 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्जकी है. इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में एश बाटी ने अभी तक एक भी गेम नहीं गंवायाहै. मैच जीतने के बाद एश बाटी ने कहा, 'पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मेंपहुंचना सपने जैसा है. अपने घर में खेलना मुझे बहुत पसंद है. मैं खुश हूं कि अब तकमैंने अपना बेस्ट दिया है. और अब मेरे पास टाइटल जीतने का मौका है. मैं मेडिसन कीजकी बहुत इज़्ज़त करती हूं. वो हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती है. मेडिसन केबारे में मुझे सबसे अच्छी बात ये लगती है कि उसे फ़र्क नहीं पड़ता है कि कोर्ट परक्या हुआ. वो आपकी आंखों में देखेगी. मुस्कुराएगी और हाथ मिलाएगी.' बता दें कि एशबाटी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. साल 1978 के बाद से किसी भीऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीता है. आखिरी बार क्रिस्टीन ओ नीलने यह टाइटल अपने नाम किया था. #Danielle Collins vs Iga Swiatek दूसरे सेमीफाइनलमुकाबले में डेनियल कॉलिंस ने पोलैंड की इगा स्विआतिक को सीधे सेट में 6-4 6-1 केअंतर से मात दी. कॉलिंस ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था.और पहले सेट में जल्द ही 4-0 की बड़ी बढ़त हासिल की. हालांकि स्विआतिक ने वापसी करतेहुए स्कोर को 4-2 कर दिया. लेकिन कॉलिंस ने बढ़िया खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-4 सेअपने नाम कर लिया. दूसरे सेट में स्विआतिक बिल्कुल रंग में नहीं दिखी. और कॉलिंसने फटाफट 6-1 से दूसरा सेट और मुकाबला अपने नाम किया.