पाकिस्तान क्रिकेट के बुरे दिन खत्म होते नहीं दिख रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेटबोर्ड लगातार अपने देश की छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है. लेकिन हर बार पाकिस्तानकी छवि इन कोशिशों को सफल नहीं होने दे रही है. ख़बर मिली है कि ऑस्ट्रेलियन मेंसक्रिकेट टीम के खिलाड़ी मार्च में होने वाले पाकिस्तान टूर को लेकर चिंता व्यक्त कररहे हैं. इस बात की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के एक अख़बार ने की है. सिडनीमॉर्निंग हेरल्ड अखबार का दावा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक क़रीबी सूत्र नेउन्हें बताया है कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए बम धमाके से टीम के खिलाड़ियों मेंडर का माहौल है. और वे इस टूर पर जाने के बारे में सोचकर काफी टेंशन में हैं.हालांकि दौरे को रद्द करने जैसी कोई ख़बर अभी सामने नहीं आई है. ऑस्ट्रेलियन टीम केसूत्र ने इस बारे में बात करते हुए अख़बार से कहा, 'हम सब इसके बारे में चिंतितहैं.' बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्वी पाकिस्तान में एक बम ब्लास्ट हुआ था. पुलिसके मुताबिक इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे. इस अटैक के बादऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी सुरक्षा को लेकर एक डर पैदा हो गया है. बता दें कि येपहली बार नहीं है जब कोई टीम पाकिस्तान जाने से डर रही हो. पिछले साल सितम्बर मेंन्यूज़ीलैंड की टीम ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद ऐसे ही डर के चलते अपना टूर कैंसलकर दिया था. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी अपना पाकिस्तान का टूर कैंसल कर दियाथा.: The Australian team is likely to tour Pakistan with their full-strength squad#CricksLab #CricketTwitter #PAKvAUS #cricket #australia #Pakistanpic.twitter.com/5NesbmA5qu— CricksLab (@CricksLab) January 26, 2022 ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो पिछले24 साल में कंगारू पहली बार पाकिस्तानी टूर की तैयारी में है. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरीबार साल 1988 में पाकिस्तान में कोई सीरीज खेली थी. इसके बाद से इन दोनों देशों केबीच मुक़ाबले या तो ऑस्ट्रेलिया में खेले गए हैं या फिर यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यानीUAE में. देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली इससीरीज को भी UAE शिफ्ट किया जाएगा या नहीं.