The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australia star marcus stoinis fitness in question before crucial India clash at 2023 World Cup

Ind vs Aus: कंगारुओं को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ़ नहीं खेलेगा स्टार ऑलराउंडर?

ODI World Cup 2023 में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है. Shubman Gill डेंगू की वजह से शायद इस मैच में ना खेलें. और अब ऑस्ट्रेलिया का भी एक स्टार प्लेयर मैच से लगभग बाहर हो गया है.

Advertisement
pic
6 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:59 PM IST)
Marcus Stoinis set to miss Ind vs Aus in ODI World Cup 2023 opener
स्टॉयनिस को मिस करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम (तस्वीर - ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ODI World Cup 2023 का आगाज़ हो चुका है. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया. भारतीय फ़ैन्स को रविवार, 8 अक्टूबर का बेसब्री से इंतज़ार है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला इसी दिन ऑस्ट्रेलिया से होना है. चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. शुभमन गिल को डेंगू हो गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का भी एक ज़रूरी प्लेयर इस मैच को मिस कर सकता है.

34 साल के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ हुई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था. इसी सीरीज़ के दौरान स्टॉयनिस इंजर्ड हो गए थे. स्टॉयनिस ने ऑस्ट्रेलिया के प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंगारू टीम के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने इस पर कहा,

'उनकी हालात अभी नाज़ुक है. वो अभी (भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया) मैच से बाहर नहीं हुए हैं. हम उन्हें प्रैक्टिस मैच में खिलाकर रिस्क नहीं लेना चाहते थे.'

मैकडॉनल्ड ने आगे बताया,

'हमारा मेन सेशन शुक्रवार (6 अक्टूबर) को होगा है. एक और सेशन शनिवार को होगा. वो अपनी तैयारी करेंगे और फिर हम देखेंगे कि वो पहले मैच के लिए तैयार हैं या नहीं. ये दो दिन उनके लिए बहुत जरूरी हैं. उन्हें सेलेक्ट होने के लिए अपनी फिटनेस को प्रूव करना होगा. हम देखेंगे वो प्रैक्टिस में कैसा करते हैं, फिर फैसला लिया जाएगा.'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था. इसी मैच में स्टॉयनिस को इंजरी हुई थी.

शुभमन गिल क्यों बाहर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubhman Gill) वर्ल्डकप में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्हें डेंगू हो गया है. इसके चलते वो 5 अक्टूबर को हुए नेट सेशन में भी शामिल नहीं हो पाए थे. न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टीम मैनेजमेंट उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए है.

उनके खेलने पर 6 अक्टूबर को होने वाले टेस्ट्स के बाद फैसला लिया जाएगा. अगर शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो टीम को ओपनिंग के लिए दूसरे नामों पर विचार करना होगा. उम्मीद है कि ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन या केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

शुभमन गिल का प्लेइंग 11 में न होना भारत के लिए बड़ा झटका होगा. वो इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने साल की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेहतरीन डबल सेंचुरी मारी थी. वेस्टइंडीज़ दौरे को छोड़ दें तो पूरा साल उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी में शानदार कंसिस्टेंसी दिखाई है. इस साल हुए IPL में शुभमन गिल ने सबसे ज़्यादा 890 रन बनाए थे. अभी हाल ही में हुए एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वो यहां भी 302 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे.

वीडियो: इंडिया vs पाकिस्तान मैच में शुभमन गिल का ऐसा कैच ड्रॉप देख दंग रह जाएंगे!

Advertisement

Advertisement

()