The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australia have revealed their squad for the WTC final and First two ashes

इन 17 खिलाड़ियों से भिड़कर भारत को जीतनी पड़ेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप!

ऑस्ट्रेलियन टीम में कुछ नाम चौंकाने वाले. वॉर्नर का क्या हुआ?

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 02:35 PM IST)
Australian Cricket Team , The Ashes, WTC Final
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने पहले दो एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है. 17 मेंबर्स की स्क्वाड में रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) की वापसी हुई है. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर (David warner) भी टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. 

कमिंस भारत दौरे पर आखिरी दो टेस्ट मैच के दौरान स्वदेश लौट गए थे. वहीं भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट में कप्तानी करने वाले स्मिथ को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 जून, 2023 से ‘द ओवल’ के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं एशेज की शुरुआत 16 जून, 2023 से होगी.

मार्श और हैरिस की हुई टीम में वापसी

इस टीम में ऑलराउंडर मिचेल मार्श और बल्लेबाज़ मार्कस हैरिस की वापसी हुई है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया गया है. इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू भी कर सकते हैं. वहीं मिचेल मार्श ने अपना आखिरी टेस्ट 2019 एशेज सीरीज़ में खेला था.

इस टीम में चार मेन फास्ट बॉलर को जगह दी गई है. जिसमें कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और स्कॉट बोलैंड का नाम शामिल है. वहीं कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श के तौर पर टीम के पास दो धाकड़ ऑलराउंडर हैं. जो मीडियम पेस बॉलिंग कर सकते हैं. वहीं नेथन लायन और टॉड मर्फी के तौर पर टीम में दो स्पिनर को भी शामिल किया गया है. जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी के कंधों पर है.

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

वहीं इस स्क्वाड में पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मैथ्यू कुनमैन, मिशेल स्वेपसन अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. इन सबके अलावा ऑलराउंडर माइकल नेसर भी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. जबकि चोट के कारण फास्ट बॉलर लांस मॉरिस और झाय रिचर्डसन उपलब्ध नहीं थे. मॉरिस को भारत में हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ में चोट लगी थी, जबकि झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं.

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 28 मई तक फाइनल कर दिया जाएगा. क्योंकि किसी ICC इवेंट में स्क्वाड में 15 खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं. 

WTC फाइनल और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), ट्रेविस हेड,  डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नेथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस और मिचेल स्टार्क.

वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर को मिल गई IPL करियर की पहली विकेट!

Advertisement

Advertisement

()