The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australia beat Afghanistan by 4 runs as Rashid Khan heroics go in vain in T20 World Cup 2022

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को जवाब देने के लिए श्रीलंका को इंग्लैंड को हराना होगा!

ऑस्ट्रेलिया की नज़रें श्रीलंका-इंग्लैंड पर टिकी रहेंगी.

Advertisement
Australia beat Afghanistan in close encounter in T20 World Cup 2022
मैथ्यु वेड और श्रीलंका टीम (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 07:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को हराकर ग्रुप 1 के अपने आखिरी मुकाबले में दो पॉइंट्स कमा लिए हैं. लेकिन ये काफी होगा या नहीं, इसके लिए शनिवार तक का इंतज़ार करना होगा. शनिवार को इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होना है. अगर श्रीलंका जीता तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में चली जाएगी और अगर इंग्लैंड ने बाज़ी मारी तो इंग्लैंड सेमीफाइनल में खेलता दिखेगा. 

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला गया मैच बहुत दिलचस्प हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कैप्टन मैथ्यू वेड ने मैच के बाद पोस्ट मैच में ये कह दिया कि अगर श्रीलंका इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती है तो ये अपसेट होगा. हालांकि वो इस अपसेट को ही चाहते हैं. वेड ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा -

Image embed

भले ही वेड ने श्रीलंका को ज़्यादा ही कमज़ोर मान लिया है. और अगर श्रीलंका, इंग्लैंड को हराएगी तो अपसेट होगा ऐसा कह दिया है. लेकिन श्रीलंकाई टीम हाल में ही भारत और पाकिस्तान जैसी टीम्स के खिलाफ़ जीतकर एशिया कप ट्रॉफी लेकर आई है. ऐसे में वेड को अपने शब्दों के चयन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी. वेड ने आगे अपनी टीम को इस हाल के लिए कोसा भी. उन्होंने कहा -

Image embed

#Afg vs Aus में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीता, और बॉलिंग करने का फैसला किया. डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को पांच ओवर में 50 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद बैटिंग का जिम्मा मार्कस स्टॉइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने संभाला. दोनों ने 53 रन की पार्टनरशिप बनाई. मैक्सवेल 32 बॉल में 54 रन ठोककर लास्ट तक जमे रहे. लेकिन उनका साथ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई ने नहीं दिया. आखिर में ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 169 रन का टार्गेट दिया.

इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अफ़ग़ानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई. उनके बाद इब्राहिम ज़ादरान और गुलबदिन नईब ने भी अच्छी बैटिंग की. गुरबाज़ ने 30, ज़ादरान ने 26 और नईब ने 39 रन की पारियां खेलीं. हालांकि अफ़ग़ानिस्तान का मिडल ऑर्डर फिर से फेल रहा. लेकिन फिर एंट्री हुई राशिद ख़ान की.

राशिद ने पहले धीमे-धीमे रन बटोरने शुरू किये, और उसके बाद अपना गियर चेंज किया. राशिद ने सिर्फ 23 बॉल में 48 रन ठोक अफ़ग़ानिस्तान को एक यादगार जीत की दहलीज़ तक पहुंचा दिया. हालांकि इतना काफी नही था, क्योंकि दूसरे एंड से उन्हें भी कोई समर्थन नहीं मिला. आखिर में अफ़गानिस्तान इस मैच को जीतने से चूक गई.

इस ग्रुप से न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. अब सबकी नज़रें इंग्लैंड-श्रीलंका के मैच पर है, जिसके रिज़ल्ट से साफ हो जाएगा कि इंग्लैंड आगे जाएगा या ऑस्ट्रेलिया. 

T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के साथ कौन सी तीन टीम्स दिखेंगी?

Advertisement

Advertisement

()