The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • AUS vs NZ: Ashton agar pulls off a stunning save to deny certain six to david malan

ऑस्ट्रेलियन प्लेयर की 'उड़ती फील्डिंग' देख, पक्का जॉन्टी रोड्स याद आएंगे

ये कमाल देख आपके मुंह से भी 'वाह' निकलेगी.

Advertisement
Asthon agar, david malan,  engvsaus
दाविद मलान ने मन में ऑलरेडी छक्का सोच लिया था (Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 01:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के महज चार दिन बाद ही इंग्लैंड की टीम फिर से मैदान पर लौट आई है. जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में हिस्सा ले रही है. गुरुवार, 17 नवंबर को दोनों टीम्स के बीच एडिलेड में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. जिसमें अब तक मिशेल स्टार्क की शानदार यॉर्कर से लेकर दाविद मलान के बेहतरीन शतक तक, काफी कुछ देखने को मिल चुका है. लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एश्टन एगर (Ashton agar) ने ऐसी हैरतअंगेज फील्डिंग की, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.

बात इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर की है. इस दौरान दाविद मलान बेहतरीन टच में बैटिंग कर रहे थे. 131 रन बना चुके मलान स्ट्राइक पर थे, जबकि गेंदबाज़ी ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस कर रहे थे. कमिंस ने एक शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिसे मलान ने पुल कर दिया. गेंद बल्ले के एकदम बीच में लगी और बाउंड्री से बाहर जाती दिखी. यहां तक की कॉमेंटेटर ने भी इसे छक्का मान लिया था.

लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े एश्टन एगर के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. मैच में पहले एक कैच टपका चुके एगर इस बार फुल जॉन्टी रोड्स मूड में थे. बॉल अपनी तरफ आते देख एगर ने हवा में छलांग लगाई और ऑलमोस्ट बांउड्री के बाहर जा चुकी बॉल को लपक, अंदर फेंक दिया. उनका ये एफर्ट ऐसा था, जिसे देखकर बैटर से लेकर दर्शक तक… हर कोई हैरान रह गया. इसके कुछ देर बाद एगर ने ही जैम्पा की गेंद पर मलान का कैच लपक उन्हें पविलियन भेज दिया.

Image embed

# ENGvsAUS मैच में क्या हो रहा?

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. टीम का ये फैसला शुरू में सही साबित हुआ और इंग्लैंड के पांच खिलाड़ी महज 118 रन तक आउट हो गए. ऐसा लगने लगा कि इंग्लैंड के लिए 200 रन बना पाना भी संभव नहीं होगा. लेकिन यहां से मोर्चा संभाला दाविद मलान ने. उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया.

मलान ने इस दौरान अपने वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी भी पूरी की. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 287 रन बनाए. मलान ने 134 और विली ने नाबाद 34 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और एडम जैम्पा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.

टीम इंडिया की बयानबाजी अच्छी है, लेकिन डिफेंड करने के लिए कुछ तो हो

Advertisement

Advertisement

()