The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • At least there is a wicket in our family now sachin cheeky remark on Arjun Tendulkar IPL2023

ड्रेसिंग रूम में अर्जुन को सम्मानित करते हुए सचिन ने मौज ले ली!

अर्जुन से हेड कोच ने क्या कहा?

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 11:50 PM IST)
Sachin Tendulkar is happy with Arjun
अर्जुन के प्रदर्शन से खुश हैं मुंबई इंडियंस और सचिन (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अर्जुन तेंडुलकर. भारतीय दिग्गज सचिन तेंडुलकर के बेटे. अर्जुन ने सालों तक इंतजार करने के बाद अपना IPL डेब्यू कर लिया है. अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने अपना पहला IPL विकेट भी लिया. और अब इस विकेट पर मुंबई ड्रेसिंग रूम और सचिन का रिएक्शन वायरल है.

IPL2023 के मैच नंबर 25 में SRH को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे. जबकि उनके दो विकेट्स बाक़ी थे. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद अर्जुन को थमा दी. अपने IPL करियर का सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे अर्जुन ने इस ओवर में सिर्फ पांच रन देते हुए भुवनेश्वर कुमार का विकेट भी निकाल लिया. मुंबई ने मैच 14 रन से जीत लिया.

और हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी मुंबई इंडियंस ने ड्रेसिंग रूम में टीम ने अपने बेस्ट परफॉर्मर्स का सम्मान किया. टीम की यह लगातार तीसरी जीत थी. और कोच मार्क बाउचर ने इस जीत के बाद बेहतरीन ओवर फेंकने के लिए अर्जुन की तारीफ़ की. साथ ही अर्जुन के पिता सचिन ने उन्हें एक बैज़ भी पहनाया.

इस मौके पर बाउचर ने कहा,

'अर्जुन को बहुत सारी बधाई. मैंने लड़कों से कहा था कि अगर नई गेंद मिले तो टोन सेट कर देना और हमारे दोनों लड़कों ने यही किया. इसलिए, वेल डन अर्जुन. और अंत में आपने अपनी नर्व्स को अच्छे से काबू किया. वेल डन चैम्प.'

अर्जुन की जर्सी में बैज़ लगाने के बाद सचिन ने उनके मजे लेते हुए कहा,

'कम से कम अब हमारे परिवार में एक विकेट आ गया है.'

स्टैट्स देखें तो सच में अर्जुन अब IPL में विकेट लेने वाले अपने परिवार के पहले व्यक्ति बन गए हैं. उनके पिता सचिन के नाम 201 इंटरनेशनल विकेट्स हैं. लेकिन IPL में उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया था. IPL में सचिन ने कुल 78 मैच खेले हैं. इन मैचेज में उनके नाम 33.84 के ऐवरेज से 2334 रन हैं.

अर्जुन द्वारा लिया गया पहला IPL विकेट एक और वजह से खास है. उन्होंने भुवी को आउट किया. और भुवी ऐसे पहले बोलर हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी में सचिन को शून्य के स्कोर पर आउट किया है. साल 2009 में भुवी ने जब ये कारनामा किया, तब वह सिर्फ 19 साल के थे.

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement

Advertisement

()