The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup Pakistan Unlikely To Pull Out can not afford ICC And Jay Shah

ICC ने तो मैच रेफरी को नहीं हटाया, अब पाकिस्तान एशिया कप से हटेगा? जवाब मिल गया है

पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी. हालांकि आईसीसी ने अपील खारिज कर दी.

Advertisement
Pakistan, asia cup 2025, cricket news
पाकिस्तान को एशिया कप में भारत के हाथों हार मिली. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
16 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान एशिया कप (Asia Cup) में भारत के खिलाफ हार के बाद भी अपनी फजीहत करवा रहा है. उन्होंने ICC को धमकी दी कि अगर भारत पाकिस्तान मैच के रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो वो एशिया कप से हट जाएंगे. हालांकि पाकिस्तान की ये धमकी बेदम साबित हुई है. आईसीसी ने पाकिस्तान की अपील खारिज कर दी है. और पाकिस्तान ने भी अब तक टूर्नामेंट हटने की घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी ये जोखिम नहीं लेना चाहता. 

पीसीबी टूर्नामेंट से नहीं हटेगा

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीसीबी में आईसीसी की सजा झेलने की क्षमता ही नहीं है. वो भी यह जानते हुए कि आईसीसी के प्रमुख जय शाह हैं. पीसीबी के सूत्र ने कहा,

Embed

पाकिस्तान ने की थी पायक्रॉफ्ट की शिकायत

पीसीबी ने पहले कहा था कि पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय कहा था कि भारतीय कप्तान से हाथ नहीं मिलाएं. मैच क के बाद पीसीबी के चेयरपर्सन मोहसिन नकवी ने रेफरी के बारे में शिकायत करते हुए एक्स पर लिखा ,

Embed

यह भी पढ़ें- Apollo Tyres... टीम इंडिया की जर्सी पर नया नाम, BCCI की कमाई कितनी बढ़ी? 

पायक्रॉफ्ट पर पाकिस्तान के आरोप

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा ने एसीसी के समक्ष शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया था कि पायक्रॉफ्ट के कहने पर दोनों कप्तानों ने टीमशीट एक्सचेंज नहीं की. दोनों कप्तानों ने टीमशीट मैच रेफरी को सौंपी. दोनों टीमों ने टॉस और वॉर्मअप के समय भी एक दूसरे से बात नहीं की. 

सूर्यकुमार यादव और पूरी टीम इंडिया ने मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था. उन्होंने जीत के बाद कहा था,

Embed

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जब पूछा कि जीत के बाद विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला क्या राजनीति से प्रेरित था, इस पर कप्तान ने कहा ,

Embed

ऐसा पहले भी हुआ है जब खेल के मैदान पर खिलाड़ियों ने अपने देशों के बीच खराब रिश्तों के कारण हाथ नहीं मिलाया. विंबलडन 2023 में महिला सिंगल्स मैच के बाद यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से हाथ नहीं मिलाया था. स्वितोलिना ने कहा था कि वह रूस या बेलारूस के किसी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाएंगी क्योंकि इन देशों ने उनके देश पर हमला किया है. विंबलडन से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वितोलिना और अजारेंका को इस घटना के लिए कोई दंड नहीं दिया.

वैसे कई बार खेलों के मैदान पर टीमें विवादों के बावजूद हाथ मिलाती हैं. जैसे अमेरिका और ईरान की एक-दूसरे से राजनयिक लड़ाई के बावजूद उनकी फुटबॉल टीमों ने विश्व कप मैचों के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाया था.

वीडियो: Asia Cup: PCB अध्यक्ष Mohsin Naqvi के साथ मंच साझा नहीं करेगी टीम इंडिया

Advertisement

Advertisement

()