The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • asia cup 2025 ravichandran Ashwin rips into Pakistan over IND vs PAK no handshake debate Andy Pycroft

'पायक्रॉफ्ट की जगह मैं होता तो पाकिस्तान माफी मांगता', अश्विन ने क्यों कह दी ये बात?

भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को दो ईमेल भेजे थे. उसने पहले पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और फिर उन्हें अपने मैचों से बाहर करने की मांग की. ICC ने हालांकि दोनों ही मांगों को खारिज कर दिया.

Advertisement
Ashwin, cricket news, andy pycroft
अश्विन ने पाकिस्तानी टीम को जमकर सुनाया. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
21 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 10:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हैंडशेक विवाद के बाद  एंडी पायक्रॉफ्ट काफी चर्चा में आ गए हैं. पाकिस्तान भारतीय खिलाड़ियों का तो कुछ नहीं बिगाड़ पाया लेकिन बिना मतलब ही उन्होंने एंडी पायक्राफ्ट (Andy Pycroft) को कटघरे में खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान की इस हरकत से भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन काफी नाराज है. उन्हें लगता है कि एंडी पायक्राफ्ट ने तो पाकिस्तान को शर्मसार होने से बचाया. पाकिस्तान उल्टा उनके पीछे पड़ गया है. अगर वो पायक्राफ्ट की जगह होते तो पाकिस्तान माफी मांग रहा होता.

अश्विन ने किया पायक्रॉफ्ट का समर्थन

रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने के विवाद के बीच मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट का समर्थन किया.  अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा,

Embed

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा,

Embed

भारत का पक्ष साफ था

अश्विन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी बस अपने बोर्ड के निर्देशों का पालन कर रहे थे.  पायक्रॉफ्ट को जो सूचना दी गई थी वह साफ थी. उन्होंने पाकिस्तान की माफी मांगने की मांग पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

अश्विन ने पाकिस्तान को लताड़ा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दावा किया था कि वो यूएई के खिलाफ मैच खेलने इसलिए गए क्योंकि एंडी पायक्रॉफ्ट ने उनसे माफी मांगी. ऐसा न होता तो वो अपनी टीम को एशिया कप का वो मैच नहीं खेलने देते. अश्विन ने इसके लिए भी पाकिस्तानी बोर्ड को सुनाया. उन्होंने कहा,

Embed

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दो ईमेल भेजे थे. उसने पहले पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और फिर उन्हें अपने मैचों से बाहर करने की मांग की. आईसीसी में हालांकि दोनों ही मांगों को खारिज कर दिया. यहां तक की भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले के लिए भी पायक्रॉफ्ट को ही मैच रैफरी रखा है.

वीडियो: सुपर-4 मैच में भारत-पाकिस्तान के कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने ये जवाब दिया

Advertisement

Advertisement

()