रमीज़ की राह चले नजम सेठी, वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान से नहीं खेलेगा भारत?
.webp?width=210)
एशिया कप (Asia Cup 2023). इस टूर्नामेंट को लेकर विवाद बीते साल से चल रहा है. और ये थमने का नाम नहीं ले रहा. इस साल के एशिया कप के होस्टिंग राइट्स पाकिस्तान के पास हैं. लेकिन जय शाह टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर चुके है. और इसी कारण ये बहस चलती ही जा रही है.
और हाल में इसके लिए ACC ने एक मीटिंग की. जिसमें टूर्नामेंट के आयोजन की जगह तय होनी थी, जो कि हुई नहीं. लेकिन ये जरुर पक्का हो गया कि ये इवेंट पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा. और इवेंट का आयोजन का कहां होगा, इसके लिए मार्च में ACC एक बार फिर मीटिंग करेगा.
4 फरवरी को हुई मीटिंग के बारे में बताते हुए ACC ने ट्वीट किया,
# PCB की धमकीअब इस मीटिंग के बाद ख़बर आ रही है, कि PCB के चीफ नजम सेठी ने इंडिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दे दी है. क्रिकेट पाकिस्तान, GEO टीवी और अन्य इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट के अनुसार, पाकिस्तानी चीफ नजम सेठी ने जय शाह को मीटिंग के दौरान धमकी दी.
और कहा, कि अगर इंडिया सितंबर में पाकिस्तान में होने वाले इवेंट में हिस्सा नहीं लेगा. तो पाकिस्तान भी इंडिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा. इसके साथ क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो,
रिपोर्टस में ये भी कहा गया कि मीटिंग में नजम सेठी के इस बयान से जय शाह शॉक्ड रह गए थे.
वीडियो: परवेज़ मुशर्रफ ने सौरव गांगुली से क्यों कहा, होटल से बाहर गए तो..!

.webp?width=60)

